Westpac Bank की पूरी जानकारी | Westpac Bank क्या है और यह क्या काम करती है

KISHAN JHA
0

 दोस्तों आज हम Westpac कंपनी के बारे में बात करने वाले है। बहुत से लोग Westpac कंपनी के बारे में जानने को इच्छुक है। जो क्रिकेट को पसंद करते है। वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के जर्सी पर भी इस कंपनी का लोगो और नाम देखते है। भारत में लोग यह जानना चाहते है कि यह कंपनी क्या है और यह कंपनी क्या काम करती है। 

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि वेस्टपैक कंपनी क्या है और इसकी पूरी इतिहास के बारे में आपको बताएंगे अगर आप इसके बारे में जानना चाहते है। तो इस आर्टिकल को को पूरा पढ़िए और समझिए। आपको इस कंपनी के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी। 


Westpac कम्पनी क्या है?


वेस्टपैक यह ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी बैंकिंग कंपनी है। जो सिडनी में स्थित है यह बैंक और वित्तीय सेवा प्रदान करने का काम करता है। ऑस्ट्रेलिया की यह एक प्रमुख और सबसे बड़ी बैंक है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सबसे बड़े बैंक और वित्तीय कंपनी में से एक है। यह कंपनी ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड में भी अपनी वित्तीय व्यापार को विस्तार किए हुए है। 


Westpac कंपनी का इतिहास


यह कंपनी की स्थापना 1817 में बैंक ऑफ न्यू साउथ वेल्स के रूप में हुई थी। 1982 में इसका नाम बदल कर वेस्टपैक बैंकिंग कॉरपोरेशन कर दिया गया था। इस कंपनी की मालिक की बात करें तो इस कंपनी का कोई व्यक्ति मालिक नहीं है।  बल्कि या एक सार्वजनिक और सामूहिक कंपनी है। वेस्ट पैक कंपनी का सीईओ एंथोनी मिलर है। यह दुनिया के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण 50 बैंकों में से एक है। 


क्या भारत में भी Westpac Bank है


जी हाँ दोस्तों Westpac बैंक भारत में भी उपलब्ध है। वेस्टपैक ने 2007 में अपना  एक कार्य शुरू किया था और बैंकिंग सेक्टर में भारत सरकार से आदेश लेते हुवे। भारत में काम करना शुरू किया था और 2012 में अपनी पहली शाखा खोली थी। Westpac  का अभी फिलहाल मुंबई में एक शाखा उपलब्ध है।


Westpac क्या काम करता है 


यह एक वित्तीय कंपनी होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई क्षेत्रों में वित्तीय सेवा प्रदान करता है। यह अपने ग्राहकों को बचत खाता, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस और लोन जैसी कई बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदान करती है।  यह खुदरा व्यवसाय, संस्था और बड़े-बड़े कंपनी को कई ऋण भी प्रदान करता है। 


यह कंपनी बैंकिंग और वित्तीय कार्य के अलावा अन्य सेवाएं भी प्रदान करती है या आयात निर्यात और कृषि व्यवस्था संबंधित भी कार्य करता है। यह किसी और आयात निर्यात में भी अपने व्यापार को बढ़ाया है और किसान और भी मुख्य रूप से सहयोग प्रदान करता है। या कंपनी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा अन्य कई देशों में भी अपना सेवाएं प्रदान करती है।




 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top