Google Trends उपयोग करने का सही तरीका को सीखिए | Trending Topics को कैसे सर्च करें

KISHAN JHA
0

 आप अगर एक Content Creators है तो आप हमेशा यही सोचते है कि कौन सी ट्रेंडिंग टॉपिक्स मुझे मिल जाए जिस पर हम कंटेंट तैयार करें। परंतु ट्रेंडिंग टॉपिक्स सर्च करना इतना आसान नहीं है। आप इकलौते Creators नहीं है जो ट्रेंडिंग टॉपिक्स सर्च कर रहे है। आपके साथ कई ऐसे Creators है जो ट्रेनिंग टॉपिक सर्च कर रहे है। सीधी भाषा में कहूं तो आपको ट्रेंडिंग टॉपिक सर्च करने के लिए काफी मेहनत करना पड़ता है फिर भी आप असफल रहते हो। दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने लिए ट्रेंडिंग टॉपिक्स आसानी से कैसे सर्च कर सकते हैं।



 ट्रेंडिंग टॉपिक्स सर्च करने के लिए सबसे बेहतरीन वेबसाइट Google Trends है। आपको Google Trends उपयोग करना सही तरीके से आता है तो आपके पास ट्रेंडिंग टॉपिक्स की कमी नहीं होगी। आज के इस आर्टिकल्स में हम आपको बताने जा रहे है कि गूगल ट्रेंड्स क्या है और आप गूगल ट्रेंड्स का सही उपयोग करके ट्रेंडिंग टॉपिक्स कैसे सर्च कर सकते है। आपको ट्रेंडिंग टॉपिक चाहिए तो आप इस आर्टिकल्स को पूरा पढ़िए आपको समझ में आ जाएगा गूगल ट्रेंड्स से कोई भी टॉपिक को कैसे फाइंड किया जाता है।


Google Trends क्या है 

दोस्तों गूगल के द्वारा 11 मई 2006 एक प्रोडक्ट लॉन्च किया गया जिसका नाम Google Trends दिया गया है। गूगल पर चल रहे ट्रेंडिंग टॉपिक को इकट्ठा करने वाला यह Website है। गूगल ट्रेंड्स पर आपको वह तमाम ट्रेंडिंग टॉपिक्स पता चलता है जो गूगल पर सर्च किए जाते है। गूगल कंटेंट क्रिएटर के लिए ही गूगल ट्रेंड्स का निर्माण किया। ताकि कंटेंट क्रिएटर को ट्रेंडिंग टॉपिक्स काफी आसानी से मिल जाए और कंटेंट क्रिएटर ट्रेंडिंग में चल रहे टॉपिक की सही और पूरी जानकारी गूगल प्रोडक्ट्स पर अपलोड कर सके।


Google Trends पर आपको ट्रेंडिंग टॉपिक ही नहीं मिलता है। बल्कि आप कोई भी Keywords लेकर सर्च कर सकते हो कि इस कीवर्ड पर वर्तमान समय में लोगों के द्वारा कितने सर्च किए जाते है। मुझे इसी Keyword पर Content बनाना चाहिए या नहीं। आपको किसी भी टॉपिक का सर्च लेवल पता चल जाता है कि इस Keywords को गूगल पर कितने ट्रैफिक सर्च कर रहे है। गूगल ट्रेंड्स आपको किसी भी Keywords पर कंटेंट तैयार करने में काफी मदद करता है। कोई भी कीवर्ड का आप यह पता कर सकते है कि गूगल पर रोज कितने लोग सर्च कर रहे हैं। 


गूगल ट्रेंड्स आपको समय भी बचाता है। जिस Keywords पर यूजर सर्च कर ही नहीं रहे है तो उसे पर कंटेंट बनाकर आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है। क्योंकि उसे Keywords पर यूजर के द्वारा कोई भी सर्च नहीं किया जा रहा है। तो आपको आपके कंटेंट पर ट्रैफिक भी नहीं मिलेगा। आपको अगर पता चल जाए कि हम मेहनत करके कंटेंट तैयार कर रहे है और इस कंटेंट पर मुझे ट्रैफिक नहीं मिलेगा तो आपको काफी खुशी होग क्यों की आपका समय बर्बाद होने से बच जायेगा। गूगल ट्रेंड्स आपको यह बताता है कि कीवर्ड पर सर्च ट्रैफिक है या नहीं है।


Google Trends कैसे उपयोग करें


दोस्तों हम आपको बताने जा रहे है कि गूगल ट्रेंड्स का आप उपयोग सही तरीके से कैसे कर सकते है। आपको नीचे Google Trends के सारे फंक्शन हम आपको बताने जा रहे है।  हर फंक्शन को आप कैसे उपयोग करेंगे और कैसे आप ट्रेंडिंग टॉपिक्स और कीवर्ड को फाइंड कर सकते हो। हम आपको निचे सभी फीचर को विस्तारसे बताने जा रहे है


1. Explorer


Google trends पर जैसे आप अपना खाता बना लेंगे गूगल ट्रेंड्स के मेन्यू में जाएंगे तो आपको Explorer देखने को मिल जाएगा। Explorer को आप दो तरीके से उपयोग कर सकते हैं (i)आप मैन्युअल की Keywords को टाइप करके सर्च कर सकते है। (ii) Google के द्वार दिए गए Category को सेलेक्ट करके टॉपिक खोज सकते है।


(i) सर्च 


Explorer पर क्लिक करने के बाद आपके पास अगर कोई Keywords है जिसके बारे में आपको जानकारी चाहिए कि इस टॉपिक पर यूजर गूगल पर सर्च लोग करते है नहीं या नहीं करते है। आप कोई भी Keywords को Explorer पर टाइप करके सर्च कर सकते है। आप अपने Keywords की फिल्टर भी कर सकते है। जैसे Country,Category, Period, और Google Property आदि। Period में आप समय तय कर सकते है कि आपको कितने दिनों/महीने/साल का टॉपिक पर सर्च मिलना चाहिए।


(ii) Explorer


आपके पास अगर कोई Keywords नहीं है सर्च करने को तो गूगल के द्वारा दिए गए फिल्टर का उपयोग करके आपकी Topic सर्च कर सकते है। Country,Category, Period, और Google Property आदि का फिल्लटर लगा कर टॉपिक सर्च कर सकते है


2. Country 


आप उसे Country को टारगेट कर सकते है जिस Country के लिए आप Content लिखना चाह रहे हो। Country सेलेक्ट करने से गूगल ट्रेंड्स आपको उसे Country में चल रहे ट्रेंडिंग टॉपिक के बारे में जानकारी देगा।


3. Period


Period में आप अपने अनुसार दिनों/महीने/साल सेलेक्ट कर सकते है की आपको कितने समय पर हुई टॉपिक के सर्च की जानकारी चाहिए। हम अपनी तरफ से आपको विचार देते हैं कि आप 7 दिन या 30 दिन का पीरियड को सेलेक्ट करें ताकि आपको बेहतर ट्रेंडिंग टॉपिक्स मिल सके।


4. Category


Category में आपको गूगल कई सारी Category दिए गये है। जिसे आप सेलेक्ट कर सकते हो कि आप किस Category पर कंटेंट तैयार करना चाहते हो। किस कैटेगरी पर आपको टॉपिक चाहिए। आप किस कैटेगरी के लिए कंटेंट बनाना चाहते हो आप उस Category को सेलेक्ट करके टॉपिक सर्च कर सकते है।


5. Google Property


गूगल प्रॉपर्टी में गूगल आपको आपने कुछ प्रॉपर्टी देता है कि आपको किस गूगल के किस प्रॉपर्टी कंटेंट के लिए टॉपिक चाहिए। जैसे: YouTube, Google Shopping, Web Search, News Search और Image Search आदि के लिए आप Content के लिए आप टॉपिक सर्च कर सकते है। Explorer पर कोई भी Category का Keywords सर्च कर रहे है। आप अपने हिसाब से गूगल प्रॉपर्टी को भी सर्च कर सकते है कि आप गूगल के किस प्रॉपर्टी के लिए कंटेंट टॉपिक सर्च कर रहा है। 


6.Trending Now 


Trending Now में आपको नाम से ही पता चल रहा होगा कि में आपको ट्रेंडिंग टॉपिक्स गूगल प्रोवाइड करता है। Trending Now को भी आप दो तरीके से उपयोग कर सकते हैं। (i) Daily (ii) Real Times


(i) Daily


इसमें गूगल आपको रोज का चल रहे ट्रेंडिंग टॉपिक्स की जानकारी देता है। आज का ट्रेडिंग क्या-क्या रहा है किस-किस टॉपिक पर लोगों को Queries थी और लोगों ने सर्च करने की कोशिश किया है। रोज जो टॉपिक ट्रेडिंग में होता है जिस पर गूगल पर सर्च किए जाते है। गूगल उसकी जानकारी आपको Daily वाले सेक्शन में देता है। आपको रोज ट्रेंडिंग टॉपिक चाहिए तो आपको Daily वाले सेक्शन को उपयोगी हो सकता है। 


(ii) Real Times


Real Times में गूगल आपको 7 दिनों की ट्रेंडिंग टॉपिक की जानकारी देता है। Real times वाले सेक्शन में आप अपने हिसाब से फ़िल्टर कर सकते है। टॉपिक को फिल्टर करने के लिए आपको Category  और Period दे दिया जाता है।


7. Year In Search 


इस वाले क्षेत्र में आपको नाम से ही पता चल जाता है कि आप हर एक साल की गूगल पर टॉपिक जो सर्च किए गए उसकी जानकारी ले सकते हैं। आप अपने हिसाब से साल सेलेक्ट कर लो कि किस साल का आप ट्रेंडिंग टॉपिक्स देखना चाहते हो। किस साल में किस टॉपिक पर Trends किया गया है। आप पिछले 10 साल तक की डाटा को देख सकते हैं।


निष्कर्ष -


आशा करता हूं कि आपको गूगल ट्रेंड्स कैसे उपयोग किया जाए इसकी पूरी जानकारी मिला होगा। मैंने आपको अपने अनुभव के अनुसार आपको जानकारी दी है आशा करता हूं आपको जानकारी अच्छा लगा होगा।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top