Humata AI: Humata AI क्या है और यह कैसे काम करता है | Humata AI की विशेषता को जानियें

KISHAN JHA
0

दोस्तों AI की दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है और यूजर्स को इतनी अच्छी मदद कर रही है कि आने वाले समय में कोई भी काम करने के लिए AI का उपयोग किया जा सकता है। AI का उपयोग क्यों न किया जाये भाई क्योंकि यह आपके कठिन से कठिन काम को सरल बना देता है। जो काम आप घंटे में करते हैं उस काम को सेकेंड में करके आपको देता है। दोस्तों आज हम आपके बीच में एक बेहतरीन AI वेबसाइट की बात करने वाले है जो आपको स्टडी, रिसर्च और जानकारी में प्राप्त करने में काफी मदद करने वाला है।



दोस्तों आज हम आपके बीच में Humata AI Website कि बात करने वाले है। हम आपको बताने वाले है की Humata AI क्या है और यह कैसे काम करता है। आपको Humata AI जानकारी चाहिए तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। आपको समझ में आ जाएगा कि यह AI  टूल क्या है और यह किस तरीके से आपकी मदद कर सकता है।


Humata AI क्या है


Humata एक AI Website है। Humata AI वेबसाईट को Cyrus Khajvandi के द्वार 2022 में लॉन्च किया गया है। इसका मुख्यालय USA के Austin Texas में स्थित है। ऑस्टिन अमेरिका के टेक्सास प्रांत का शहर है। यह एक फ्री और प्रीमियम दोनों में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर इस वेबसाइट का उपयोग फ्री में भी कर सकते है। 


Humata AI वेबसाइट रजिस्ट्रेशन कैसे करें 


Humata Ai वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपको इसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन का आप इस वेबसाइट का उपयोग नहीं कर सकते है। हम आपको निचे बताने जा रहे है स्टेप बाय स्टेप कि आप रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करना बिल्कुल आसान है नीचे दिए गए स्टेप्स को समझें। 

  • Google पर सर्च करें Humata AI
  • आपको इसकी वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • आपको 3 डॉट्स लाइन पर क्लिक करना है।
  • Signup वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
  • अपना Gmail ID और Passwords दे कर Continue करें। 
  • आपके सामने एक फर्म आएगा उसमें अपना नाम दे कर Create Account वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपने Gmail पर एक वेरिफिकेशन मेल गया होगा अपना मेल वेरीफाई करें

Humata AI का उपयोग


दोस्तों अपने रजिस्ट्रेशन कर लिया अब हम आपको बताने जा रहे है कि आप Humata AI वेबसाइट का उपयोग कैसे कर सकते है। इस  वेबसाइट का उपयोग करना काफी आसान है। काफी आसानी के साथ आप इस AI का उपयोग कर सकते है। फिर भी हम आपको बताने जा रहा है इसका उपयोग आप कैसे कर सकते हैं। 


अकाउंट बना लेने के बाद आपको डैशबोर्ड पर अपलोड का सेक्शन देखने को मिल जाएगा। जिसमें आप किसी भी PDF को अपलोड कर सकते है। PDF अपलोड करने के बाद आपको ASK वाले सेक्शन पर क्लिक कर के PDF में जितनी जानकारी है। उसे जानकारी के हिसाब से आपको अपना सवाल सर्च करना है। यह AI वेबसाइट आपको PDF में दी गई जानकारी में से आपको आपके पूछे गए सवाल का उत्तर उपलब्ध कराएगा


सवाल कैसे सर्च करें

जब भी आप इस वेबसाइट पर PDF अपलोड करते हो PDF अपलोड करने के बाद PDF के सामने आपको ASK और Reader दो ऑप्शन दे दिया जाता है। आप दोनों ऑप्शन का उपयोग कर सकते है। हम आपको दोनों ऑप्शन का उपयोग बताने जा रहे है कैसे उपयोग किया जाता है।


ASK


इसका मतलब होता है कि आप कुछ भी पूछ सकते है। Ask पर क्लिक करने के बाद नीचे आपको सर्च का एक ऑप्शन दे दिया जाएगा। जिसमें आप अपने सवाल को सर्च कर सकते है। सर्च करने के बाद आपको पीडीएफ में दी गई जानकारी के हिसाब से उत्तर दिया जाएगा। इस Ask के ऑप्शन पर क्लिक करके आप पीडीएफ में जो जानकारी है। उसके हिसाब से आप सवाल सर्च कर सकते है। आपके सवाल सर्च करने पर PDF से लिखी जानकारी में से आपको उत्तर दिया और आपको यह भी बताया जाता है की PDF के किस पेज नंबर से आपको आपके द्वारा पूछे गए सवाल का उत्तर दिया गया है।


Reader


इसमें आप अपलोड किए गए PDF को खुद से पढ़ सकते हैं। Humata AI Website में रीडर का उद्देश्य है PDF पढ़ने के लिए आपको स्थान देना ताकि आप PDF को खुद से पढ़ सकते है। PDF पढ़ने का भी ऑप्शन यहां पर दिया गया है।


विशेषता


इस AI की खास विशेषता यह है कि आपको किसी भी PDF को पूरा पढ़ने की जरूरत नहीं है। PDF में सैकड़ो पेज होते है। जिसे पढ़ने के लिए आपको लंबे समय की जरूरत होगी। अगर आप यह सोचते है की PDF मुझे पूरा नहीं पढ़ना है और मुझे जो जानकारी चाहिए वह जानकारी सिर्फ मुझे मिलना चाहिए तो आपके लिए Humata AI  वेबसाइट सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां पर आपको PDF अपलोड करने के बाद आपको जो जरूरत के सवाल है सर्च करें। PDF में जानकारी उपलब्ध है जो जानकारी उपलब्ध है वह देता है।


Humata AI शुल्क


इस वेबसाइट पर यूजर्स के लिए फ्री और प्रीमियम दोनों सेवाएं रखा गया है। हम आपको इस वेबसाइट की फ्री और प्रीमियम दोनों के सभी फीचर्स को बताने जा रहे है। अब आप पर निर्भर करता है कि उनके फ्री यूजर्स बने या प्रीमियम यूजर्स बने। हम आपको विचार देंगे कि आप इस वेबसाइट को फ्री में उपयोग करें फ्री में भी आपको अच्छी फीचर्स दी जाती है।


फ्री यूजर


फ्री यूजर्स को कुछ सीमित फीचर्स ही दिया जाता है। जिसका उपयोग आप फ्री में कर सकते है। फ्री 60 पेज का ही PDF अपलोड कर सकता है और 10 सवाल ही सर्च कर सकता है।

  • Access to basic features
  • Up to 60 pages
  • Up to 10 answers

प्रीमियम यूजर्स


इस प्लान में 3 प्रीमियम प्लान रखे गए है। आप इनमें से कोई भी पैकेज ले सकते है। यह पैकेज Monthly होगा। हर महीने आपको इसके शुल्क देना होगा। नीचे हम इन 3 प्रीमियम पैकेज की फीचर्स बताने जा रहे है जो यूजर्स को यह कंपनी देती है।


1.99$ प्लान

  • Access to basic features
  • Up to 200 free pages
  • $0.02 per additional page
  • Basic chat support

9.99$ Plan

  • Access to basic features
  • Up to 500 free pages
  • $0.02 per additional page
  • 3 users included
  • Premium chat support
  • Optional GPT 4.0 model

99$ Plan

  • Access to basic features
  • Up to 5,000 free pages
  • $0.01 per additional page
  • 10 users included
  • Premium chat support
  • Optional GPT 4.0 model
  • Department & folder level permissions
  • OCR images & scanned text
  • Response personalization

निष्कर्ष -

आशा करता हूं कि आपको Humata AI वेबसाइट की सारी जानकारी विस्तार से मिली होगी। आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट कर सकते है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top