What Is Tor: Tor क्या है? Tor Browser कैसे काम करता है | Tor Browser का उपयोग और विशेषता

KISHAN JHA
0

अक्सर लोग अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक सुरक्षित सामग्री को ढूंढते रहते है। आज की ऑनलाइन की दुनिया में सभी सुविधा ऑनलाइन होने से जितना फायदा है उतनी नुकसान भी है। ऑनलाइन लोगों का डाटा भी काफी ज्यादा लीक हो रहे है। जिससे लोगों को Scam जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग कुछ ऐसे ब्राउज़र का उपयोग करना चाहते जिस पर उनको विश्वास हो और उनकी डाटा और उनके डिवाइस के लिए खतरा न हो। परंतु एक अच्छा ब्राउज़र या डाटा सेफ रखने वाली सामग्री बड़ी मुश्किल से मिल पाता है।



दोस्तों आज का टॉपिक काफी मजेदार है। आज हम Tor के बारे में बात करने वाले है। आप में से काफी लोग Tor का नाम जरूर सुना होगा। आज हम आपको बताएंगे Tor क्या है और यह कैसे काम करता है। Tor की पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल्स में मिलने वाले है। आपको बता दूं Tor एक Bowser है जिस पर कई विशेषताएं हैं जो आपकी डाटा को सुरक्षित और गोपनीय रखना है। 


Tor क्या है

Tor का पूरा नाम The Onion Router है। यह एक Browser है जिसे आप अपने कंप्यूटर और मोबाइल में उपयोग कर सकते है। यूजर्स की सुरक्षा के लिए यहां एक सर्वर से दूसरे सरवर का लेयर बाय लेयर चढ़ा रहता है जैसी प्याज पर लेयर बाय लेयर परत रहते है। इस लिए इस ब्राउजर को Online Router नाम दिया गया। हिंदी में Onion का मतलब प्याज होता है। यह ब्राउज़र आपकी IP एड्रेस, निजी डाटा, पासवर्ड, लोकेशन, और कम्युनिकेशन की सुरक्षा करता है। 


जब भी हम किसी ब्राउजर पर किसी वेबसाइट को ओपन करते है तो वेबसाइट वाले हमारे लोकेशन और डाटा को कुकीज़ फाइल के द्वारा जानकारी प्राप्त करता है। Tor ब्राउज़र किसी भी वेबसाइट को कुकीज़ के माध्यम से आपकी लोकेशन और डाटा की जानकारी जाने से रोकता है। यह खुद की Tor नेटवर्क और सर्वर का उपयोग करता है। 


Tor Browser का इतिहास 


Tor नेटवर्क 20 सितम्बर  2002 में खुले सॉफ्टवेयर लाइसेंस की तरह लॉन्च किया गया। फिर 13 अगस्त 2004 को सेकेंड जनरेशन लांच किया गया। आगे निर्माता द्वारा एक सुरक्षित ब्राउज़र बनाने की सोच रखी गई। Tor Browser का निर्माण दिसम्बर 2006 में कंप्यूटर वैज्ञानिक Roger Dingledine, Nick Mathewson और उनकी 5 लोगों की टीम के द्वारा किया गया। Tor 2006 में गैर-लाभकारी संगठन का निर्माण हुआ।


Tor project की वित्तीय समर्थन USA इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग ब्यूरो, इंटर्न्यूज़ और नीदरलैंड-आधारित स्टिच एनएलनेट शामिल थे2016 में Tor प्रोजेक्ट के पुराने  बोर्ड ने इस्थिपा दिया। कुछ दिन बाद मैट ब्लेज़, सिंडी कोहन, गैब्रिएला कोलमैन, लिनुस नॉर्डबर्ग, मेगन प्राइस और ब्रूस श्नेयरके साथ नया बोर्ड का निर्माण किया गया 


Tor Browser कैसे काम करता है


यह अपने Onion Router तकनीक पर काम करता है। आपके Quires और सवाल को इस ब्राउजर पर सर्च करने के लिए Tor ने अपना DuckDuckGoOnion सर्च टूल्स रखा है। इन्होंने अपना सर्च टूल इसलिए दिया है ताकि आपका डाटा सुरक्षित और गोपनीय रहे। यह Dark Web और Deep Web का इस्तेमाल किया जाता है। Tor सर्वर यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा का ख्याल रखने का काम करता है। Tor Browser दुनिया के 95% इंटरनेट का हिस्सा अपने पास रखता है। 


Tor का सर्च इंजन


Tor Browser पर आपको कई सर्च इंजन मिल जाते है। Tor आपको अपना DuckDuckGo का भी ऑप्शन दे रखा है जो Tor की नजरिया से सबसे सुरक्षित आपके लिए माना जाता है। Tor आपको अन्य सर्च इंजन का भी ऑप्शन दे रखा है जैसे: Google, Yahoo, Startpage, DuckDuckGo, Twitter, और Wikipedia आदि आप इन सब में से किसी भी सर्च इंजन का उपयोग कर सकते है। इन सभी अन्य सर्च इंजन को भी Tor अपने विशेष सर्वर से जोड़ रखा है। जहां से आपकी कोई भी निजी जानकारियां डाटा शेयर नहीं हो सकती है और पूर्ण रूप से या गोपनीय रहेगा।


Tor Browser का उपयोग 


इस ब्राउज़र का उपयोग करना काफी आसान है। इस ब्राउज़र को कंप्यूटर और मोबाइल दोनों जगह उपयोग किया जा सकता है। मोबाइल में उपयोग करना है तो आप एंड्रॉयड यूजर्स है तो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल का यूजर्स है तो आपको एप्पल स्टोर में काफी आसानी से उपलब्ध मिल जाएगा। स्टोर पर जाकर Tor Browser लिखें और App इंस्टॉल कर लें। आप Tor के ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जाकर आप अपने कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर और अपने मोबाइल फोन के लिए App इंस्टॉल कर सकते है।


उपयोग करने के तरिके 

  • Browser को खोलें।
  • Connect वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यह आपको अपने खास सर्वर से आपको डिवाइस को Connect करेगा
  • अब आपको ब्राउजर के नीचे Search देखने को मिल जाएगा
  • Search में आपको अन्य Search engine भी सेलेक्ट करने को मिल जाएगा।
  • Right साइड में आपको 3 डॉट लाइन रहेगा जो की Menu है।
  • Menu में Bookmarks, Download Desktop site, What is new, Help, Setting और Quit का ऑप्शन आपको मिल जाएंगे।

Top Browser के फायदा 


इस ब्राउजर में आपको एक नहीं अनेक फायदे मिल जाते है। Tor Browser पर हम वह लिंक (URL) को भी खोल सकते है जो अन्य किसी ब्राउजर पर आप नहीं खोल पाते है। हम आपको इसकी फायदे की गणना नीचे स्टेप बाय स्टेप करके बता रहे है।

  • आपकी निजी डेटा को सुरक्षित रखता है।
  • Tor Network आपको विशेष सुरक्षित सर्वर देता है।
  • यह ब्राउजर फ्री है। 
  • Tor में आपको अपना DuckDuckGoOnion सर्च टूल्स देता है।
  • अन्य सर्च ऑपरेशन में  Google, Yahoo, Startpage, DuckDuckGo, Twitter, और Wikipedia आदि देता है।
  • यह ब्राउज़र यूजर फ्रेंडली है इसे काफी आसानी से उपयोग किया जा सकता है। 
  • डार्क वेब की सुविधा देता है।
  • किसी अन्य वेबसाइट वालों से आपकी आईपी एड्रेस को बचा कर रखता है।
  • आपकी सुरक्षा के लिए कई विशेष सर्वर की परत बनाकर रखता है।
  • QR code स्कैन करने की सुविधा देता है। 

खुद की सतर्कता 


अगर आपको इंटरनेट उपयोग करते हुए अपने डिवाइस और अपने डेटा को सुरक्षित रखना है तो सबसे जरुरी है की आप खुद सतर्कता बनाये रखें। आप अपनी गोपनीयता जैसे: पासवर्ड/ ईमेल आईडी /फोटो /वीडियो /डॉक्यूमेंट को किसी अनजाने ब्राउज़र पर सजा या डाउनलोड ना करें। आजकल सबसे बड़ी Scam और Fraud निजी डेटा जानकारी लेकर आप तक पहुचने पर होता है। Tor Browser एक सुरक्षित ब्राउज़र माना जाता है इसका आप उपयोग कर सकते है। आप इस ब्राउज़र का उपयोग कर सकते है। इसकी विशेष Onion Router सर्वर आपकी निजी जानकारी और डाटा को सुरक्षित रखता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top