दोस्तों अगर आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते है तो आज हम आपके 7 ऐसा मंत्र देने वाले है। जिसे आप अगर अपना आते है तो आप ब्लागिंग में अपना करियर बना सकते है। आप एक सफल ब्लागिंग बन सकते है। अगर ब्लॉगिंग करना आपका शौक है तो यह खुशी की बात है। परंतु लोगों को सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग ब्लॉगिंग शुरू तो करते है पर असफल रहते है। आपको ब्लॉगिंग शुरू करने से पहले Blogging की कुछ नियम और तरीके समझाना होगा जिसे अपना कर बड़े-बड़े ब्लॉगर आज सफल हुए है।
आप भी निश्चित सफल हो सकते है आज जो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे है। जिससे आप समझ जाते है और इन तरीकों को आप अगर फॉलो करते है तो निश्चित आप ब्लागिंग में काफी अच्छा कर सकते है। तो चलिए दोस्तों हम आपको अपने ब्लॉक को सफल बनाने के लिए कुछ मंत्र देते है। आप एक गांठ बांध ले की आपको इन बातों को आपको हमेशा ध्यान रखना है। इस आर्टिकल्स को पूरा पढ़िए आपको सभी चीज समझ आ जाएगा।
अपना रुचि को खोजें
दोस्तों आप ब्लॉक बनाने से पहले अपने आप से कुछ बातें करें। आप देखे कि आपको सबसे ज्यादा रुचि किस चीज में है। आप किस चीज की जानकारी सबसे ज्यादा रखते हो। आपको इंटरेस्ट किन-किन चीजों में है। आप जिस चीज की जानकारी विस्तार से लोगों को दे सकते हो। क्या आपको जिस चीज में रुचि है उस पर आप पूरी जिंदगी भर लिख सकते हो। आप इसी चीज पर अपनी ब्लॉग शुरू करें आप ऐसे माने की हम ब्लॉक नहीं शुरू कर रहे है हम अपनी रुचि और अपनी जानकारी लोगों को बताने और समझाने जा रहे है। अगर आप इस मकसद से ब्लॉगिंग शुरू करते हो कि मुझे अपने हुनर लोगों को भी सीखना है तो आप 100% एक सफल ब्लॉगर बन पायेगे
एक बेहतर Niche
आप अपनी रुचि और अपने टैलेंट के हिसाब से एक Niche चुनाव करें। आप यह सोचो कि कौन ऐसा चीज है जिसकी हम काफी जानकारी रखते हैं और इस चीज में हम माहिर है। आप उस चीज पर अपना ब्लॉग शुरू करो और लोगों को अपने टैलेंट को दिखाओ। एक अच्छा Niche होने से आपकी ब्लॉगिंग एक सही रास्ते पर जाता है। आप एक अच्छा Niche चुनने के बाद उसे Niche पर काफी अच्छे आर्टिकल्स लिख सकते है और उस Niche पर आप आर्टिकल्स लिखते जाएंगे तो आपकी जानकारी भी बढ़ती जाएगी। आपकी ब्लॉग पर Niche के हिसाब से टारगेट ऑडियंस आएंगे और आपको अच्छे दर्शक मिलेंगे।
नियमित रहे
कुछ लोग क्या करते है ब्लॉगिंग तो शुरू करते है परंतु अपने आप को नियमित नहीं रखते है। नियमित रूप से काम करना सबसे महत्वपूर्ण भाग है ब्लॉगिंग के लिए। आपको अपने ब्लॉग पर नियमित रूप से काम करना होगा। आप अपना एक रूटिंग बना ले कि मुझे हफ्ते और महीने में कितने दिन ब्लॉग पर काम करना है। आप नियमितता के अनुसार अपने ब्लॉग पर काम करें। नियमितता के अनुसार आर्टिकल्स लिखें। एक नियमितता होना जरूरी है ताकि आपके ब्लॉग पर अनुशासन बने रहे। अनुशासन होने से आपके ब्लॉग पर जो भी यूजर्स आएंगे उन्हें आपकी नियमितता और अनुशासन अच्छा लगेगा उनको जानकारी भी सच लगेगी।
सही जानकारी दें
दोस्तों कुछ लोग ब्लॉगिंग शुरू करते है और जैसे ही उनके ब्लॉग थोड़ी सफल होती है तो वह आर्टिकल्स के माध्यम से समय पास करना शुरू कर देते है सही जानकारी शुरू में देते है। बाद में जब उनका ब्लॉक सफल होता है तो वह सही जानकारी लोगों को नहीं देते है। किसी भी तरीके से आर्टिकल्स लिखकर अपनी जान की छुटकारा करते है। आपको ऐसा नहीं करना है आपको शुरू से लेकर अपनी ब्लॉग की जर्नी में लास्ट तक आपको सही जानकारी देना है और वैल्युएबल कंटेंट लिखना है।
आप अगर अपने ब्लॉग पर सही और उचित जानकारी दोगे तो यूजर्स आपकी ब्लॉग को शेयर भी करेंगे और आपकी ब्लॉक की अनुशासन बनी रहेगी। कभी भी कोई भी गलत जानकारी अपने ब्लॉक के माध्यम से प्रसारण ना करें। हमेशा सही और उचित जानकारी अपने ब्लॉग के माध्यम से दें। जो व्यक्ति यह बात ध्यान रखना है कि हम ब्लॉक के माध्यम से अपने हुनर अपने ज्ञान को लोगों को सिखा रहे है। वह ब्लॉगर हमेशा सफलता को ही पाएगा और जीवन में एक महान और सफल ब्लॉगर माना जाएगा।
Articles को लिखना सीखें
ब्लागिंग में असफल होने का सबसे बड़ा कारण है वह है कि लोगों को आर्टिकल्स लिखना नहीं आता है। आपको ब्लॉगिंग शुरू करने से पहले आपको लिखना सीखना होगा। जब भी आप आर्टिकल्स लिखो तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। जिससे आपकी आर्टिकल्स हाई वैल्यू कंटेंट वाला माना जाएगा। अपने आर्टिकल्स लिखते समय ग्रामर, हैडलाइन, पैराग्राफ पूर्ण ग्राम और सेंटेंस में बदलाव आदि पर आपको विशेष ध्यान रखना है।
जब भी आप आर्टिकल्स लिखो अनुशासन के साथ लिखा ताकि आपके द्वारा लिखे गए आर्टिकल्स को जब भी यूजर्स पढ़े तो उनको जानकारी अच्छे से समझ में आ सके। आप ऐसा आर्टिकल्स ना लिखें जिससे पढ़ने के बाद यूजर्स का समय बर्बाद हो और वह आपके ब्लॉग पर आने के बाद पसताये। कि हमने गलत ब्लॉक पर गया जहां हमारा समय खराब हुआ और मुझे कोई जानकारी नहीं मिला। इसलिए आर्टिकल्स को सही से लिखना सीखे।
SEO करना सीखें
आजकल के नए Blogger SEO का मतलब ही नहीं समझ पाते है। उनको लग रहा है SEO का मतलब तरह तरह का टूल्स का उपयोग करना होता है। परंतु दोस्तों ऐसा नहीं है SEO का मतलब होता है सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन। मतलब आपको ऐसे अपने आर्टिकल्स को SEO ऐसे करना है कि वह Google Search में जाए और Google ऑप्टिमाइज कर सके। आर्टिकल्स को SEO का मतलब होता है कि आप अपने आर्टिकल्स में ग्रामर और हेडलाइन सही दे, जानकारी सही दे, यूजर फ्रेंडली आर्टिकल्स लिखें।
Google के नियमों का पालन करें
ब्लॉगर के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है गूगल के नियमों का पालन करना। गूगल समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव करते रहते है। तो आपको गूगल के नियमों के साथ-साथ खुद को भी अपडेट रखना होगा। गूगल जब भी अपने नियमों में बदलाव करता है या गूगल के ब्लॉगिंग का जो नियम है उसे आपको अच्छे से पढ़ना और सीखना है। गूगल ब्लॉगर के लिए क्या-क्या नियम बना है और आपके सभी नियमों का पालन करना होगा। अगर आप गूगल के नियमों का पालन नहीं करते है तो आप ब्लागिंग में कभी भी सफल नहीं हो सकते है। इसलिए गूगल के जितने भी टर्म्स एंड कंडीशन - प्राइवेसी पॉलिसी है उसे हमेशा पढ़ते रहे। गूगल जो भी बदलाव कर रहा है उस पर स्टडी करें और उसी हिसाब से अपने ब्लॉग को लेकर चले।
मेरा ब्लॉगिंग में अनुभव
हम अपनी Blogging की जर्नी शुरू किया तो मुझे भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा था। मुझे भी Blogging सिखने में समय लगा था। हम आपको यह जानकारी जो दिए है वह अपनी Blogging करियर की 5 साल के अनुभव पर बता रहे है। 2018 हमने Blogging शुरू किया था। हमने इस 7 मूल मंत्र को अपनाया और आज हम ब्लॉगिंग की दुनिया में अपने आप को सफल मान रहे है।