Flipkart ने लॉन्च किया Super money App | Super Money से UPI Payment पर मिलता कैशबैक

KISHAN JHA
0

 Online Payment करना बहुत आसान हो चुका है। ऑनलाइन पेमेंट करना जीतना आसान है उतना ही जोखिम भरा भी है। आपको चाहिए ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए एक सही प्लेटफॉर्म जो आपकी सेफ्टी को बरकरार रखें। दोस्तों आपकी ऑनलाइन पेमेंट सुरक्षित रखने के लिए हम आपके बीच में एक ऐसी ऑनलाइन पेमेंट करने वाली एप्लीकेशन का बात करने वाले है। जहां आप लोग ऑनलाइन पेमेंट करते है तो आपकी पेमेंट पूरी सुरक्षित रहती है। 

आज हम Super.money App की बात करने वाले है। हम आपको बताएंगे कि Super.money App क्या है और ईस App से आप कैसे ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है। यह App एक बहुत बड़ी ब्रांडेड कंपनी के द्वारा लांच किया गया एक फाइनेंशियल App है। हम आपको इस App की सभी प्रकार की जानकारी और विशेषताओं को बताएंगे। जिससे आपको यह समझ आ जाएगा की इस एप्लीकेशन को आपको उपयोग करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते है विस्तार रूप से Super.money App के बारे में जानते है। 



Super.money App क्या है?


Flipkart कंपनी के द्वारा 23 June 2024 को Super.money App लांच किया गया है। Super.money App से आप अपने UPI के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है। आपको इस App में ऑनलाइन पेमेंट करने पर रिवार्ड्स भी दिया जाता है। इस App के माध्यम से आप FD, Online Payment, Shopping, Loan आदि की सुविधा मिलेगी। इस एक App में आपको कई विशेषताएं मिल जाते है। जिसे आप उपयोग करना पसंद करेंगे। इस App  में जितने भी सर्विस आपको बताया। यह सर्विस लेने के लिए आपको अलग-अलग एप्लीकेशन का उपयोग करना पड़ता था। परंतु Super.money App में एक ही एप्लीकेशन में आपको यह सारी विशेषताएं मिल जाती है।



Benefits


हम आपको Super.money App की कुछ बेनिफिट के बारे में बता देते है। ताकि आपको यह समझ में आए कि मुझे Super.money App का उपयोग क्यों करना है और यह App एक बेहतरीन पेमेंट एप्लीकेशन है। जहां पर आपको एक से अधिक को बेनिफिट दिए जाते हैं। 


1. Online Payment 


Super.money App में आप अपना UPI अटैच करके आप कहीं भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है। आप किसी मर्चेंट को अपने यूपीआई से पेमेंट करते है तो आपके मर्चेंट को पेमेंट किये हर ट्रांजैक्शन पर आपको 5% का कैशबैक मिलता है। इस App में आप अपने मोबाइल नंबर से अपने यूपीआई को अटैच कर सकते है। आपके मोबाइल नंबर पर कोई अगर पेमेंट भेजता है तो Super.money App में जो बैंक अकाउंट UPI  में अटैक किए होंगे उस बैंक खाते में सीधे आपको पेमेंट सुरक्षित रूप से पहुंच जाएगा।


2. FD


आपको FD करने का मौका देता है। आप FD करते हैं तो FD पर आपको 9% का हाई इंटरेस्ट दिया जाता है। आने वाले टाइम में FD पर आपको काफी सर्विस मिलने वाली है। FD करने के लिए आपको और भी कई विशेषताएं आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। आपको Super.money App अपना पैसा FD में इन्वेस्ट करना होगा और आपको एक बेहतरीन इंटरेस्ट मिलेगा। 


3. Shopping 


Super.money App के माध्यम से अगर आप फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करते है तो आपको 10% का कैशबैक दिया जाता है। इस App  में और भी कई ब्रांडेड ई-कॉमर्स पोर्टल भी है। जहां पर आप शॉपिंग करते हैं और इस App के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक दिया जाता है। 

 

4. Loan 


यहाँ आपको इंस्टेंट Loan भी मिलेगा। आपको लोन लेने के लिए यहाँ ज्यादा नखरे की जरूरत नहीं होगी। दूसरी App तरह Super.money App में आपको लोन लेने के लिए ज्यादा मेहनत और कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह आपको इंस्टेंट लोन देने का वादा भी करता है। आजकल लोन लेना काफी मुश्किल हो चुका है। लोन लेने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही Super.money आपको इंस्टेंट लोन देगा। सुपर मनी ऐप में आपको पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, और होम लोन, इत्यादि काफी आसानी से मिल जाएंगे।


5. Rewards 


Super Money App में आपको काफी बेहतरीन Rewards दिया जाता है। इस App.के माध्यम से आप ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको एक बेहतरीन Rewards मिलता है। आपको FD, Loan, और Shopping पर भी Rewards दिए जाएंगे।


6. Super Card


Super.money App में Flipkart के तरफ से आपको सुपर कार्ड भी दिया जाएगा। Super card एक क्रेडिट कार्ड होगा। Credit card पर ₹100/ या उससे अधिक की डिपॉजिट करने पर आपको Rewards मिलेगा। Super.money के क्रेडिट कार्ड लांच होने पर क्रेडिट कार्ड की सारी विशेषताएं आपको App पर विस्तृत रूप से दिख जाएगा। 


App Download कैसे करें


App को डाउनलोड करने के लिए नीचे आपको Download Now का बटन दिया गया है। उसे पर क्लिक करें वो प्ले स्टोर पर ले कर जाएगा। आप App डाउनलोड कर उस से रजिस्टर कर लें।



क्या Super.money App सुरक्षित है?


दोस्तों अगर Super.money App की सुरक्षा की बात आती है तो Flipkart के द्वारा यह लॉन्च किया गया तो आपको फ्लिपकार्ट की प्राइवेसी मिलेगी। अगर आप Super.money App  में फ्लिपकार्ट के द्वारा दिए गए टर्म्स एंड कंडीशन और प्राइवेसी पॉलिसी को मानते हैं तो आपकी सभी डाटा और ऑनलाइन पेमेंट सुरक्षित रहेगा। आप बिल्कुल आजाद हो की आपको यह App का उपयोग करना है या नहीं। 


विशेष जानकारी


आपके हाथ में स्मार्टफोन है तो आप ऑनलाइन से जरूर जुड़े होंगे और ऑनलाइन पेमेंट जरूर करते होंगे। आप कहीं शॉपिंग कर लेते होंगे। घर के सारे रिचार्ज बिल पेमेंट करते होंगे। आप जो अपना ऑनलाइन पैसा खर्च करते हो वह किसी की ना किसी एप्लीकेशन के थ्रू ही खर्च करते होंगे। Super.money App आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां से आप ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको Rewards मिलता है और आपकी बचत हो जाती है। अभी के समय में छोटी बचत भी काफी काम आता है। क्योंकि इतने लोगों के खर्च बढ़ रहे है कि अगर छोटी बचत लोगों के हाथ लगता है तो लोग काफी खुश होते है।


Note - यह आर्टिकल्स आपको जानकारी देती है ना की सलाह और उद्देश्य। यह एक जानकारी देने वाली आर्टिकल है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको  पूरी जानकारी देने की कोशिश किए है। हम और हमारी वेबसाइट किसी भी तरीके से आपको सलाह और उद्देश्य देने की कोशिश नहीं करते है। यह एप्लीकेशन एक जोखिम वाला एप्लीकेशन हो सकता है। आप अपने जोखिम और मर्जी से इस एप्लीकेशन का उपयोग करें।


निष्कर्ष - आज आपको इस आर्टिकल से  आपको कुछ सीखने को मिला होगा। आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दिए गए सभी जानकारी से संतुष्ट होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top