एक Blogger का उनके Blog पर मुख्य पूंजी कंटेंट/आर्टिकल्स ही होता है। आप एक Blogger है और आपके ब्लॉग पर आर्टिकल सही से नहीं डाली हुई है तो आपका ब्लॉग कभी भी नहीं चल पाएगा। जिस ब्लॉगर को आर्टिकल्स लिखना आ गया वह एक सफल ब्लॉगर बन सकता है। आप अगर एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते है तो आपका मुख्य फोकस आर्टिकल्स सही से लिखने पर होना चाहिए। आप आर्टिकल सही लिखते है तो आपकी वेबसाइट गूगल में भी अच्छे से रैंक होता है और व्यूवर्स भी आपके ब्लॉग पर आकर आर्टिकल्स पढ़ कर संतुष्ट होते है। आपके ब्लॉक पर आर्टिकल्स संतुष्ट जनक है तो आपके गूगल में सही स्थान मिलता है और आपका ब्लॉग एक ब्रांड बन जाता है।
आप चाहते है आर्टिकल कैसे लिखा जाता है वो देखना चाहते है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने ब्लॉग के लिए आर्टिकल कहां और कैसे लिखेंगे। आर्टिकल्स कहीं भी लिख लेना इससे आपका आर्टिकल्स सही नहीं माना जाता है। आर्टिकल्स का वहां लिखिए जहां पर आप अपने आर्टिकल्स का अच्छे से SEO कर सकते है। हम आपको बताने जा रहे है कि आप आर्टिकल्स कहां और कैसे अच्छे तरीके से लिख सकते है। हम आपको बताते है आर्टिकल्स लिखने के तरीका क्या है और आर्टिकल लिखते टाइम आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है।
Articles कैसे लिखें?
आर्टिकल्स कैसे लिखे इस से पहले आपको जानना है कि आर्टिकल्स कहां लिखें। हम आपको पर्सनली आग्रह करेंगे की आप Google Docs पर अपना आर्टिकल्स लिखें। आगे हम आपको बताएंगे Google Docs का आप इस्तेमाल कैसे कर सकते है। हम आपको 5 ऐसे तरीका बताने जा रहे है। जिसे अपना कर आप एक अच्छा आर्टिकल्स अपने ब्लॉक के लिए लिख सकते हैं।
1. Topics
आर्टिकल्स लिखने से पहले आपके पास एक टॉपिक होना चाहिए कि आप किस पर आर्टिकल्स लिखना चाहते है। आप उस टॉपिक पर आर्टिकल्स लिखे जिसकी गूगल पर ज्यादा से ज्यादा सर्च किया जा रहा हो। आप ऐसा आर्टिकल्स ना लिखें जिसका ऑनलाइन सर्च ही ना किया जा रहा हो। आर्टिकल्स लिखने के लिए एक अच्छा टॉपिक होना बहुत मायने रखता है। हमेशा आर्टिकल्स लिखने से पहले टॉपिक खोज ले कि हमें किस टॉपिक पर आर्टिकल्स लिखना है। जो अधिक से अधिक सर्च किया जा रहा हो और हमारे आर्टिकल्स पर अधिक से अधिक Users जाकर पढ़ें।
2. Google Docs
आर्टिकल्स लिखने के लिए हमेशा आपको Google Docs का उपयोग करना चाहिए। Google Docs आर्टिकल्स लिखने के लिए एक बढ़िया टूल है। जहां आप शानदार तरीके से आर्टिकल्स लिख सकते है। अब आप बोलोगे कि Google Docs में ऐसा क्या खासियत है जो कि यहीं पर आर्टिकल लिखना चाहिए। हम आपको नीचे Google Docs की कुछ विशेषता बता रहे है। जिससे आपको लगेगा कि Docs इस्तेमाल करना हमारे लिए सही रहेगा।
विशेषता -
सबसे महत्वपूर्ण बात होती है कि Google Docs गूगल का एक प्रोडक्ट है जो कि विश्वास के लिए गूगल का नाम ही काफी है। Google Docs बिल्कुल फ्री है। यहां पर आपको किसी भी तरीके से कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। Google Docs को आप जितनी मर्जी उतनी उपयोग कर सकते है। आपके यहां सभी सेवाएं निशुल्क दी जाती है। Google Docs पर आप अपने आर्टिकल्स का ग्रामर को सही कर सकते हो। Google Docs आपके आर्टिकल्स में हुई गलती पर लाल निशान लगता है। जिस पर आप अपने आर्टिकल्स की ग्रामर और गलत शब्दों को सुधार सकते है।
3. Grammar
ध्यान दें कि जब भी आप अपने ब्लॉग के लिए आर्टिकल लिख रहे हो तो आर्टिकल का Grammar सही होना बहुत जरूरी है। आपके आर्टिकल में ग्रामर और शब्द गलती है तो गूगल ऐडसेंस कभी भी आपको अप्रूवल नहीं देगा। आपकी ब्लॉग पर अगर आर्टिकल्स शुद्ध नहीं है तो आप का ब्लॉक कभी भी रैंक नहीं कर पाएगा। अगर आपके ब्लॉक पर आर्टिकल्स का ग्रामर शुद्ध नहीं है तो आपके ब्लॉग जेनुइन नहीं माना जाता है। आपकी ब्लॉग पर जो यूजर्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए आएंगे उनको भी आपकी आर्टिकल्स में गलतियां दिखाई देगी और उनको गलत जानकारी भी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। यूजर्स को सही आर्टिकल्स नहीं देने का मतलब है कि आप अपने ब्लॉग को खतरे में डाल रहे है।
Grammar सही कैसे करें -
जैसे कि मैंने आपको आपके ऊपर बताया है कि आप आर्टिकल्स लिखने के लिए Google Docs का इस्तेमाल कर सकते है। Google Docs में आप अपने आर्टिकल्स के ग्रामर और शब्दों को भी सही कर सकते है। आप आर्टिकल्स किसी भी भाषा में लिख रहे है तो आप Google Docs में वही भाषा सिलेक्ट करके अपने आर्टिकल के ग्रामर को सही कर सकते है। जिस भाषा में आप आर्टिकल लिख रहे है वही भाषा Google Docs में आप चून ले जिस से आपके आर्टिकल्स में जहाँ शब्द गलत रहेगा वहां Docs लाल निशान लगा देगा।
आप लाल निशान वाले शब्दों पर क्लिक करेंगे तो Docs आपको ग्रामर सही करने में सहायता भी करेगा और आप जो गलत शब्द लिखे है उसको सही शब्द बनाने का ऑप्शन भी देता है। उदाहरण के लिए अपने किसी शब्द को गलत लिख दिया। उस शब्द पर लाल निशान Docs लगा दिया। आप उसे लाल निशान वाले शब्दों पर क्लिक करेंगे तो Docs में आपके ऊपर सही शब्द दिखाई देगा। यह शब्द होना चाहिए आप उस शब्द पर क्लिक करके आप जो गलत शब्द लिखे हो उसको बदलकर सही शब्द कर सकते है।
4. Articles SEO
दोस्तों आर्टिकल्स लिखते वक्त आर्टिकल्स का ग्रामर सही करने के साथ-साथ आर्टिकल्स का अच्छा SEO होना भी बहुत जरूरी है। आप अगर आर्टिकल्स का SEO नहीं करेंगे तो आपका आर्टिकल्स जेनुइन नहीं दिखता है। आर्टिकल्स का SEO कैसे करेंगे मैं आपको बताता हूं। आप अपने आर्टिकल्स का SEO में आप इस चीज का ध्यान रखें कि आपके आर्टिकल्स का टाइटल क्या रहेगा। अपने आर्टिकल्स के हैडलाइन को ध्यान दे क्या लिख रहे है। आप आर्टिकल्स में जिस चीज के बारे में बता रहे है। उसका हैडलाइन होनी चाहिए। आर्टिकल्स में बताए गए बातों को पॉइंट द्वारा जरूर दर्शायें। आप किस-किस पॉइंट को अपने आर्टिकल्स में बता रहे है। आर्टिकल्स के लास्ट में निष्कर्ष जरूर लिखें। निष्कर्ष में आप यह बताएं कि आप आर्टिकल्स में लोगों को क्या समझाया और सिखाया है।
5. Articles Length
सही आर्टिकल्स लिखने में आर्टिकल्स का लेंथ का भी बहुत बड़ा महत्व है। आपके आर्टिकल्स का सही लेंथ होना भी जरूरी है। आप अगर आर्टिकल्स लिख रहे है तो शब्दों पर ध्यान न दीजिए कि हम ने आर्टिकल्स लिखने में इतने शब्द का टारगेट रखा है। आर्टिकल्स आप उतना ही लिखें जितना आप संपूर्ण जानकारी आर्टिकल्स में दे रहे है। आर्टिकल्स में किसी भी तरीके से अपने मन से गलत चीज ना जुड़े जो टॉपिक से अलग हो।
अपने आर्टिकल्स को टॉपिक के हिसाब से सही लेंथ का निर्णय करें। बहुत से Blogger आर्टिकल्स को लंबा कर देते है। आर्टिकल्स बड़ा लिखने के लिए आर्टिकल्स में हजारों शब्द ज्यादा जोड़ देते है। उनका मानना है की आर्टिकल्स अधिक शब्दों का होगा तो आर्टिकल्स अधिक महत्व पूर्ण बनेगा। परंतु ऐसा नहीं है दोस्तों यूजर्स को सही जानकारी दीजिए और टॉपिक जितना शब्दों से हो जाए उतना ही शब्द आर्टिकल्स में लिखिए।