आने वाले समय में AI इंसानों का सबसे बड़ा दोस्त बनेगा। अभी के समय में जो AI का उपयोग करना नहीं जान रहा है या फिर AI को नहीं समझाना चाह रहा है। वह आने वाले टाइम में अपने भविष्य का गला घोट रहा है। आज हम आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक ऐसा कारनामा बताने जा रहे है। जो इंसान के लिए उसका पर्सनल असिस्टेंट या फिर कर्मचारी बनाकर उनके द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करके देगा।
अभी तक आम AI आपको हर तरह का जानकारी देते थे या फिर छोटी-मोटी कार्य वह आपके लिए पूरा कर देता था। परंतु आज हम आपके बीच में एक ऐसा AI की बात करने जा रहे है जो आपके साथ आपका असिस्टेंट बनाकर कार्य को पूरा कर के दे पायेगा। यू कहूं कि किसी ब्राउजर पर वह आपके लिए आपकी असिस्टेंट की तरह ब्राउजिंग करेगा और आपके कार्य को पूरा करके आपको प्रस्तुत करेगा।
कौन सा AI है
आपके मन में अब कई सवाल उत्पन्न हो रहे होंगे कि भाई आखिर वह कौन सा AI है। जिसके बारे में किशन झा इतनी तारीफ कर रहा है और बताने को इतना उत्सुक है। तो दोस्तों आज हम Openclaw AI की बात करने वाले है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दुनिया में उभरता हुआ बहुत शक्तिशाली AI एजेंट बनने का काम कर रहा है। हम आपको इसके बारे में विस्तार से सब कुछ बताएंगे अगर आप समझना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए आपको समझ में आ जाएगा।
Openclaw AI क्या है?
यह एक Open Source AI Agent है। जो आपकी असिस्टेंट बनने के लिए और आपके कामों को करने के लिए Autonomous पर डिजाइन किया गया है। इसे मुख्य Autonomous/Automation के तहत कार्य करने के लिए बनाया जाता है। इसे Browser Automation के तहत डिजाइन किया गया है। जो एक ऐसा डिजिटल असिस्टेंट है जो आपकी जगह इंटरनेट पर आपके द्वारा दिए गए कार्य को समझकर पूरा करेगा। सरल भाषा में कहे तो Openclaw को आदमी के लिए एक डिजिटल असिस्टेंट बनने के लिए तैयार किया गया है।
जो इतनी शक्तिशाली है कि वह आपके दिए गए कार्य जैसे - कोई फॉर्म भरना, कंप्यूटर में आपका फाइल सर्च करना और फाइल बनाना, डाउनलोड करना, पेज पर क्लिक करना, ब्राउजिंग करना, डाटा लिखना और डाटा निकालने आदि जैसे कार्य को काफी आसानी से करके आपको प्रस्तुत कर सकता है। अभी तक AI आपको डाटा लिखकर देता था या फिर यूं कहूं तो डाटा आपको निकाल कर प्रस्तुत करता था। परंतु Openclaw आपको उत्तर देने के साथ-साथ आपके लिए कार्य भी करेगा जो आपके काम को और आसान बनाएगा।
Openclaw AI काम कैसे करेगा?
यह AI बिल्कुल वैसे ही काम करेगा जैसे आप ऑफिस में अपने स्टाफ को बोलते हो कि यह कार्य पूरा करके मुझे 1 घंटे के अंदर प्रस्तुत करो। यह आपको डिजिटल काफी मदद कर सकता है। ऑनलाइन वाली सभी प्रकार के काम यह बखूबी आपके लिए कर सकता है। हम नीचे इसके कुछ मुख्य कार्य करने के तरीके बताते है जो आपको काफी पसंद आ सकता है। नीचे दिए हुए उनके कार्य करने के तरीकों को समझना।
1. Browser Control
इसकी सबसे मुख्य विशेषता जो मुझे लगा है वह लगा है कि यह आपके लिए किसी भी ब्राउज़र पर ब्राउजिंग भी करेगा। यानी कि आपको ब्राउज़र कुछ भी खुद खोजने की जरूरत नहीं है। आप इसे बता दो यह ब्राउज़र खोलकर वह काम आपके लिए कर देगा। उदाहरण के लिए कि जैसे मान लो कि आपको Flipkart से कोई सामान ऑर्डर करना है। Openclaw को बोल दो कि Flipkart पर जाकर मेरे लिए यह प्रोडक्ट सस्ते वाला सर्च करो। यह आपके लिए वह प्रोडक्ट सर्च करके दे देगा और आप बोलेंगे इसे आर्डर कर दो तो वो भी ये कर देगा।
2. Social Media Management
यह आपका सोशल मीडिया से भी जुड़ जाएगा। जैसे आप बोलोगे की पोस्ट करो, कमेंट करो, और शेयर करो तो यह आपके लिए या काम काफी आसानी से कर सकता है। यहां तक कि आप अगर नाम लेकर भी बोलते है कि मेरे कांटेक्ट लिस्ट में हमारे भाई को खोज कर यह फोटो व्हाट्सएप पर है शेयर कर दो तो यह काफी आसानी से शेयर कर देगा। आप अगर इसे इस हिसाब से ट्रेंड कर देते हो कि रोज सुबह मुझे ताजी खबरें सुनाओ। तो यह आपको ईमेल या सोशल मीडिया पर आपको ताजी खबरें रोज सुबह में भेज दिया करेगा या फिर आप बैठकर सुन भी सकते हैं।
3. Bill Payment
दोस्तों यह आपके लिए आपका बिल का भी भुगतान कर सकता है। यह जानकर आपको थोड़ा सा आश्चर्य तो जरुर लगा होगा की यार यह फाइनेंशियल चीज कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे कर सकता है। दोस्तों मैंने पहले आपको कहा कि यह आपके लिए असिस्टेंट की तरह काम करेगा। यह बहुत ही अलग AI है इसे आप अपने बिल की सभी जानकारी दे दो और आपको बस इसे यह बता देना है कि कहां भुगतान करना है। यह खुद सारा काम करके भुगतान करके आपको रसीद भी प्रस्तुत कर देगा।
4. Meeting/Alarm
अन्य AI की तरह या आपके लिए फिक्स टाइम पर अलार्म या टास्क ही नहीं से करेगा। यह आपको उस टाइम पर बार-बार आपको याद दिलाया करेगा की आपको इस समय पर मीटिंग है या फिर आपने इस कार्य के लिए रिमाइंडर सेट किया है। यह आपको रियल असिस्टेंट की तरह आपका साथ निभाएगा और यह आपको जिस काम के लिए इसे आप डिजाइन करेंगे उसे यह खुद पूरा करने के लिए पूरी तरह से इच्छुक रहेगा।
5. Digital Work
यह डिजिटल कार्य करने में परांगत हासिल किया हुआ है। आपके कंप्यूटर में रखे हुए आपके फाइल को ढूंढ सकता है और फाइल बना सकता है। आपके लिए किसी ब्राउजर पर ब्राउज़र की नहीं करता है बल्कि ब्राउज़र पर लिख भी सकता है और क्लिक भी कर सकता है। यह आपके इशारा और ट्रेनिंग के अनुसार आपके गूगल सीट और गूगल ड्राइव में डाटा लिख सकता है और उसे Save भी कर सकता है।
6. Email Management
यह आपके ईमेल को भी मैनेजमेंट कर सकता है। आपके इनबॉक्स को देख सकता है। आपके लिए आए नई ईमेल को आपको बता सकता है। फालतू के ईमेल को यह डिलीट भी कर सकता है और आपके इनबॉक्स को साफ रख सकता है।
उपयोग कैसे करे
इसका उपयोग करना आमतौर पर सभी के लिए कठिन हो सकता है। यह AI खाश कर Developer को खूब मदद करेगा। क्यों की इस AI को उपयोग करना थोड़ा तकनीकी है। इसका उपयोग करने के लिए Hthropic (Claude AI) की API Key की ज़रूरत पड़ेगी। इसका उपयोग करने के लिए आपको कंप्यूटर में Python होना चाहिए। इसमें कुछ विशेष कोड भी लगाना होगा जिस से यह आपके इशारे पर काम करेगा। आम आदमी बिना देवेलोपेर की मदद से शायद उपयोग नहीं कर पाएं।
इसे जरुर पढ़ें -
- AI का अपना Social Media बना Moltbook जहाँ इंसानों की नो एंट्री है
- भारत सर्कार ने लॉन्च किया BHARAT VISTAAR AI जानिए कैसे काम करेगा
निष्कर्ष -
आशा करता हूं कि आपको Openclaw AI के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से समझ में आ चुका होगा। आने वाले समय में अगर आप इसका उपयोग करते है तो आपको और भी ज्यादा अनुभव हो सकता है। आशा करता हूं कि हमारी दी हुई जानकारी से आप पूरी संतुष्ट होंगे।


