दोस्तों यदि आप USDT, cUSD या USDC ( USD COIN) वाले इंटरनेशनल Wallet सर्च कर रहे है। जहां पर आप USDT, cUSD या USDC ( USD COIN) पूरी दुनिया में कहीं भी लगभग जीरो चार्ज पर किसी को भेज सकते है या वॉलेट में रख सकते है। तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन वॉलेट बताने वाले है। हम जो वॉलेट आज आपको बताने वाले है वह हम खुद भी उपयोग कर रहे है। मैं यहाँ USDT में अपना सभी Transition करता हूँ। यहाँ आपको चार्ज लगभग जीरो लगता है और आपको पूरी आजादी मिलती है कि आप इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
दोस्तों आज हम Minipay App आपके बारे में बात करने वाले है। आप इस आपके बारे में विस्तार से जानकारी चाहते हैं तो आप इस Article को पढ़िए। मैं अपने अनुभव आपको बताऊंगा मैं भी वॉलेट का उपयोग कर रहा हूं और मुझे उपयोग करते हुए क्या अनुभव हुआ है और क्या इसमें क्या कुछ खामियां है सब कुछ मैं आपको बताऊंगा बस बनी रहिए।
Minipay App क्या है?
यह एक Celo Blockchain पर बना एक बेहतरीन और सुरक्षित Stable Coin Wallet है। यह Opera Mini Browser वाली कंपनी के द्वारा लांच किया गया है। Opera Software कंपनी नॉर्वे (Norway) देश का है। ऐसा ही कोई डिजिटल आदमी होगा जो Opera Mini Browser नहीं जानता होगा या फिर इसका उपयोग नहीं किया होगा। Opera Mini Browser एक बेहतरीन और विश्वास इंटरनेशनल ब्राउज़र है। यह Opera Mini ब्राउज़र का ही एक भाग है।
जहां यह अपने यूजर्स को Minipay App में USDT, cUSD या USDC ( USD COIN) को जमा कर Stable के रूप में रखने और पूरी दुनिया में भेजने की सुविधा देती है। आप Minipay App में USDT, cUSD या USDC ( USD COIN) को उनके द्वारा App के फीचर्स में आप कई प्रकार से खर्च भी कर सकते हैं। Minipay ने अपना MiniPay Visa Card भी लॉन्च किया है। आप अगर ओपेरा मिनी ब्राउज़र उसे करते हैं तो वहां भी आपको Minipay का ऑप्शन मिल जाएगा आप वहां से भी Minipay वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं।
Minipay की विशेषता
1. Add Money
आप अभी मौजूदा समय में Minipay वॉलेट में USDT, cUSD या USDC डायरेक्ट या किसी देश के करेंसी से जमा कर सकते है। उदाहरण के लिए भारतीय रुपए से डिपॉजिट करेंगे और वॉलेट में वह आपके द्वारा चयन किए गए करेंसी में बदल जाएगा। इसके अलावा आप आप Wallet To Exchange,Tron USDT, Deposit With Wallet, Deposit With Address में भी डिपॉजिट कर सकते है l आप अपने हिसाब से अलग-अलग वॉलेट या एक्सचेंज डिपॉजिट एड्रेस के हिसाब से जमा कर सकते है। आप मैन्युअल या इनके द्वारा दिए गए डिफॉल्ट दोनों हिसाब से आप जो है वॉलेट में डिपॉजिट कर सकते है। मैं इसमें सिर्फ USDT में ही ट्रांजैक्शन करता हूं। यानी कि मैं डिपॉजिट भी USDT में करता हूं और विड्रॉल भी USDT में ही करता हूं। आप नीचे स्क्रीन्शोर्ट में देख सकते है।
DISCLAIMER - एक बात हमेशा याद रखें कि बिना जानकारी के आप डिपॉजिट मत करना। यह एक वित्तीय जोखिम हो सकता है। किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेने के बाद ही आप इस वॉलेट का उपयोग करें और इस वॉलेट में आप डिपॉजिट करें या उपयोग करें।
2. MiniPay Visa Card
Minipay ने अपना Visa Card भी लॉन्च कर दिया है। इस कार्ड की मदद से किसी मर्चेंट या इ-कॉमर्स की वेबसाइट और एप्लीकेशन पर जाकर आप कार्ड की मदद से सीधे खर्च कर सकते है। यह बिल्कुल वैसे काम करेगा जैसे अभी आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से UPI ID बनाकर जहां मर्जी वहां पर आप स्कैन करके पेमेंट कर देते हैं।
हालांकि अगर Visa Card की बात करें तो या कई देशों में अभी लॉन्च कर दिया गया है और कई देशों में अभी लॉन्च नहीं किया गया है। भारत की बात करें तो भारत में Visa Card अभी लॉन्च नहीं हुआ है और यह कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। Visa Card उनके यह काफी मददगार हो सकता है। जो करेंसी का उपयोग करके अपना सभी प्रकार का ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं।
Visa Card में आपको बेहतरीन बेनिफिट दिया जाता है जैसे कि कैशबैक। आपको द्वारा खर्च किए गए ट्रांजैक्शन के अनुसार कैशबैक दिया जा सकता है। आप काफी आसानी से Google Pay या अन्य किसी भी वॉलेट में आप उसे जोड़ सकते हैं। आपको एक डिजिटल विजा कार्ड कुछ मिनट में अप्लाई करने के बाद मिल जाएगा।
3. Money Sent
आप MiniPay वॉलेट में मौजूद दो प्रकार से काफी आसानी से अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्त या अन्य किसी भी व्यक्ति को पेमेंट भेज सकते है। हम वह मौजूदा दो प्रकार आपको बताते है। आने वाले टाइम में उम्मीद है कि और भी कई प्रकार से आप किसी को पेमेंट भेज सकते है या ले सकते है।
(i) Minipay Friends
Minipay Friends पेमेंट करने का मस्त ऑप्शन है। कल मैंने अपने एक दोस्त जो Minipay उपयोग करा रहा है। उसके Minipay रजिस्टर मोबाइल पर डायरेक्ट USDT भेजा और उसको उसके Minipay में प्राप्त भी हो गया। वैसे ही एक दोस्त ने मुझे अपना Minipay Wallet का अपना QR भेजा मैंने उसे अपने Minipay App के Scan वाले सेक्शन में Scan किया और उसे पेमेंट USDT में में भेजा उसे तुरंत मिल गया उसके Minipay Wallet में। Minipay वॉलेट से आप अपने दोस्त जो Minipay उपयोग कर रहा है। उसे आप काफी आसानी से उनके नंबर या इनके QR कोड की मदद से आप जो है उनका पेमेंट भेज पाएंगे।
(ii) Link Cash
जब भी काफी बढ़िया सुविधा है। जहां पर आप जनरेट किए गए लिंक पर आप उनको पेमेंट भेज सकते है। कोई Cash Link जनरेट करता है वह लिंक आपको भेजता है। तो आप जो है उनके लिंक पर काफी आसानी से जो है अपने दोस्त को पेमेंट भेज सकते है।
Withdrawal
Minipay वॉलेट में आपके द्वारा जमा किए गए और कही से आये हुए पैसे (Coins) का विड्रॉल का भी यह ऑप्शन दे रखे है। आप कभी भी विड्रॉल कर सकते है। अभी मौजूदा समय में भारत में विड्रॉल आपको एक्सचेंज वॉलेट की मदद में दिया जाएगा। जहां से आप एक्सचेंज करके आप अपने बैंक खाते में ले सकते है। आने वाला कुछ महीने में आप भारतीय बैंक या भारतीय अन्य पेमेंट मेथड से भी अपना Withdrawal ले सकते है।
उदाहरण के लिए यहां पर कई सारे एक्सचेंज के ऑप्शन मौजूदा समय में दिया गया है जैसे Binance, Bitfinex, ByBit, PDAX PH, Gate.io, Phemax आदी एक्सचेंज की मदद से Minipay App से विड्रॉल ले सकते है। आपके इन एक्सचेंज एप्लीकेशन में जाएगा जहां से आप करेंसी को एक्सचेंज करके अपने बैंक खाते में ले सकते है।
मेरा अनुभव
जैसे कि मैं आपसे कहा था कि हम आपको अपना अनुभव बताएंगे। तो मैं Minipay एप्लीकेशन Use कर रहा हूं। मैं डिपॉजिट और विड्रॉल दोनों USDT में करता हूं। यहां पर मैंने डिपॉजिट भी किया है और विड्रॉल भी किया है। विड्रॉल के लिए मैं Binance App का उपयोग करता हूं। अगर मुझे विड्रॉल लेने की जरूरत पड़ती है तो मैं अपना USDT का विड्रॉल Binance App में लेता हूं। कुल मिला कर Minipay App मुझे अच्छा लगा। यदि आप उपयोग करानी की सोचे है तो आप अपना अनुभव भी मेरे साथ कांटेक्ट वाले सेक्मेंशन में जा कर शेयर करें।

