हमने अपने पिछले पोस्ट में आप सभी को बताया था कि PNB MetLife में इंश्योरेंस लेने के बाद अगर आप 'Free Look Period' की समय अवधि के अंतर्गत आते हैं, तो आप पॉलिसी को 'Cancel' कैसे कर सकते हैं। अगर 'Free Look Period' की समय अवधि बीत चुकी है और आपकी पॉलिसी पुरानी हो चुकी है, तो आप उस पॉलिसी को 'Surrender' कैसे करें, इस पर हमने विस्तार से अपने YouTube Channel पर वीडियो के माध्यम से सभी जानकारी दी थी। हमने उन सभी नियमों और शर्तों के बारे में बताया था कि आपको पॉलिसी कब 'Cancel' या 'Surrender' करनी चाहिए ताकि आपको सही रिफंड मिल सके।
अभी हमारे कुछ भाई मुझे मैसेज और कमेंट में पूछ रहे हैं कि अब हमें यह बताइए कि हम PNB MetLife पॉलिसी को बंद करने के लिए 'Payout Form' कैसे भरें? इसका मतलब यह है कि हम उन्हें बताएं कि 'Surrender Form' कैसे भरना है। असल में, हमारे बहुत से ऐसे रीडर्स हैं जिनका PNB MetLife में पॉलिसी पुराना हो चुका है और वे किसी कारणवश परेशान हैं और अपनी पॉलिसी को बंद करना चाहते हैं।
जिनका PNB MetLife में पॉलिसी पुराना हो चुका है, यानी 'Free Look Period' की समय अवधि बीत चुकी है, तो उन्हें अपनी पॉलिसी 'Surrender' ही करनी होगी। आज हम यही चीज आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आप PNB MetLife पॉलिसी को कैसे 'Surrender' कर सकते हैं। हम आपको PNB MetLife पॉलिसी के 'Surrender Form' में दिए गए हर एक ऑप्शन को अच्छे से, विस्तार से समझाएंगे ताकि आप सही तरीके से 'Surrender Form' भर सकें।Policy बंद कैसे करें?
दोस्तों, जब भी आपको अपनी पॉलिसी बंद करनी होती है, तो उससे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि पॉलिसी बॉन्ड कितने प्रकार से बंद किया जा सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप इंश्योरेंस लिए हुए हैं, तो अपने इंश्योरेंस को बंद करने के आपके पास कितने तरीके होते हैं और आप इन तरीकों को कब और किस परिस्थिति में उपयोग कर सकते हैं ताकि आपको रिफंड मिल सके।
Policy Cancellation
जब आप PNB MetLife से नई इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं, तो उसके बाद आपको 'Free Look Period' की समय अवधि मिलती है। IRDAI के नियमों और शर्तों के अनुसार, इंश्योरेंस कंपनियों को यह आदेश दिया जाता है कि जब भी कोई नया पॉलिसी होल्डर पॉलिसी लेता है, तो उसे 'Free Look Period' की समय अवधि जरूर दी जाए। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि यह 'Free Look Period' क्या होता है? हम आपको इसे अच्छे से समझाने की कोशिश करते हैं, आप ध्यान से समझिएगा।
Free Look Period क्या होता है?
'Free Look Period' की समय अवधि आमतौर पर 30 दिनों की होती है। जब भी आप किसी भी इंश्योरेंस कंपनी से हेल्थ इंश्योरेंस या लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं, तो आपको पॉलिसी की जांच-पड़ताल करने के लिए 'Free Look Period' की समय अवधि दी जाती है। इस समय अवधि के अंदर आपको यह जांच लेनी चाहिए कि जो पॉलिसी आपने ली है, वह आपके लिए फायदेमंद है या नहीं। क्या उसके प्रीमियम के मुताबिक इसमें दिए गए सभी बेनिफिट्स अच्छे हैं या नहीं?
क्या यह इंश्योरेंस पॉलिसी आपको पसंद है? अगर पसंद है, तो आप इस पॉलिसी को कंटिन्यू रख सकते हैं और प्रीमियम भर सकते हैं। यदि आपको इंश्योरेंस पॉलिसी पसंद नहीं आती है, तो 30 दिनों के अंदर आप अपनी पॉलिसी को 'Cancel' कर सकते हैं और आपका जो शुरुआती निवेश है, वह आपको वापस मिल जाएगा। इसीलिए IRDAI सभी पॉलिसी होल्डर को 'Free Look Period' की समय अवधि देता है, ताकि बाद में आप यह न कहें कि मुझे गलत इंश्योरेंस पॉलिसी दे दी गई है और मैं परेशान हूं।
Free Look Period खत्म होने के बाद
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इंश्योरेंस तो ले लेते हैं, लेकिन इंश्योरेंस लेने के बाद 'Free Look Period' की समय अवधि में वे उतनी जांच-पड़ताल नहीं कर पाते। वे सोचते हैं कि सब कुछ सही होगा और वे अपने इंश्योरेंस को कंटिन्यू रखते हैं और प्रीमियम भरना शुरू कर देते हैं। बाद में, कुछ महीने या कुछ साल के बाद उन्हें ऐसा लगता है कि प्रीमियम काफी महंगा है और उस हिसाब से मुझे इस इंश्योरेंस प्लान में बेनिफिट नहीं मिल रहा है।
इसके अलावा भी अन्य कई स्थितियां हो सकती हैं जिसके कारण वे पॉलिसी बंद करने की सोचते हैं। जैसे: प्रीमियम महंगा लग रहा हो, उसकी वित्तीय स्थिति खराब हो गई हो, या कोई ऐसा इमरजेंसी आ गया हो जहाँ उन्हें पैसों की सख्त जरूरत हो। ऐसे में लोग सोचते हैं कि हमने इतने साल या इतने महीने इंश्योरेंस में प्रीमियम भरा है, तो हम पॉलिसी को बंद करना चाहते हैं ताकि मुझे इंश्योरेंस से कुछ पैसा मिल जाए और हमारी वित्तीय स्थिति सही हो सके। पॉलिसी बंद करने के और भी कई कारण हो सकते हैं।
तो ऐसी स्थिति में, अगर आपका 'Free Look Period' का समय बीत चुका है, तो आपको अपनी पॉलिसी को अब 'Surrender' करना होगा। 'Surrender' के भी कुछ नियम और शर्तें होती हैं। 'Surrender' में भी एक समय अवधि होती है जिसे 'Lock-in Period' कहा जाता है। उस समय अवधि के बाद अगर आप अपनी पॉलिसी को 'Surrender' करते हैं, तो आपको रिफंड मिल सकता है। उस समय अवधि से पहले अगर आप अपनी पॉलिसी को 'Surrender' करते हैं, तो पॉलिसी तो आपकी बंद हो जाएगी, लेकिन आपको रिफंड नहीं मिल सकता। हम आपको बताते हैं कि 'Surrender' का नियम क्या है और आप कब 'Surrender' करें ताकि आपको रिफंड मिल सके।
Lock-in Period क्या है?
IRDAI के नियमों और शर्तों के अनुसार, 'Lock-in Period' की समय अवधि 2 से 3 साल तक रखी गई है, यानी कम से कम आपको 2 या 3 साल तक प्रीमियम भरना है। उसके बाद अगर आप अपनी पॉलिसी को 'Surrender' करते हैं, तो आपकी पॉलिसी की 'Surrender Value' की गणना होती है और आपको रिफंड मिल सकता है। इसलिए याद रखें कि अपनी पॉलिसी को 'Lock-in Period' की समय अवधि बीतने के बाद ही 'Surrender' करें।
'Lock-in Period' से पहले अगर आप अपनी पॉलिसी को 'Surrender' करते हैं, तो आपका इंश्योरेंस पॉलिसी बंद तो हो जाएगा, परंतु आपको रिफंड नहीं मिलेगा। याद रखने वाली बात यह भी है कि आप जिस भी कंपनी से इंश्योरेंस ले रहे हैं, उस कंपनी के अपने नियम और शर्तें होती हैं और हर इंश्योरेंस कंपनी के 'Surrender' पॉलिसी करने के चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं।PNB MetLife Policy
PNB MetLife Surrender Rules
आप जब भी PNB MetLife का कोई भी इंश्योरेंस प्लान लेते हैं, तो बॉन्ड पेपर में 'Surrender' के 'Lock-in Period' की समय अवधि लिखी होती है। वहां लिखा होता है कि आपको कम से कम 2 साल या 3 साल प्रीमियम भरना होगा, उसके बाद ही आप पॉलिसी को 'Surrender' कर सकते हैं। 'Lock-in Period' से पहले अगर आप पॉलिसी को 'Surrender' करते हैं, तो आपकी पॉलिसी तो बंद हो जाएगी लेकिन आपको रिफंड नहीं मिलेगा। PNB MetLife पॉलिसी को आप 'Surrender' कब कर सकते हैं और PNB MetLife पॉलिसी 'Surrender' करने की क्या नियम और शर्तें हैं, उसके लिए मैंने फुल ट्यूटोरियल वीडियो बनाया है। उसे आप देखकर सब कुछ सीख और समझ सकते हैं, नीचे वीडियो दी गई है।
PNB MetLife Surrender Rules Video -
PNB MetLife Policy Cancellation
अगर आपको PNB MetLife के किसी भी इंश्योरेंस पॉलिसी को 'Cancel' करना है, तो आप काफी आसानी से कर सकते हैं। हमने उसके लिए एक ट्यूटोरियल वीडियो बनाया है, जिसमें आपको बताया है कि कैसे आप PNB MetLife पॉलिसी को 'Cancel' कर सकते हैं। तो नीचे दी गई वीडियो को देखिए और सीखिए।
PNB MetLife Policy Cancellation Video -
PNB MetLife Policy Surrender कैसे करें?
आशा करता हूं कि आप IRDAI के नियम और शर्तें समझ चुके होंगे। तो अगर आप 2 या 3 साल प्रीमियम भर चुके हैं, तो आप PNB MetLife की पॉलिसी को 'Surrender' कर सकते हैं। आपको पॉलिसी को 'Surrender' करने के लिए 'Surrender Form' भरना होता है, जिसे आप 'Policy Services Payout Request Form' भी बोल सकते हैं। इस फॉर्म को आपको कैसे भरना है, उसके लिए हमने ट्यूटोरियल वीडियो बनाया है। नीचे वीडियो दी गई है।
जिसमें हमने आपको फॉर्म के एक-एक ऑप्शन के बारे में बताया है कि किस ऑप्शन में आपको क्या भरना है। तो वह वीडियो देखिए और सीखिए कि फॉर्म कैसे भरना है। 'Surrender Form' भरने के बाद आपको अपने नजदीकी PNB MetLife ब्रांच जाना है। वहां पर जाकर काउंटर पर फॉर्म और दस्तावेज जमा करें, आपका फॉर्म एक्सेप्ट कर लिया जाएगा और आपको रिसिविंग (Receiving) दे दी जाएगी।
PNB Metlife Payout Form Filling Video -
Surrender Value की गणना
जब भी आप अपनी पॉलिसी को 'Surrender' करते हैं, तो आपकी पॉलिसी की 'Surrender Value' की गणना होती है, और उसी अनुसार आपको रिफंड दिया जाता है। अब आप पूछेंगे कि 'Surrender Value' की गणना कैसे होती है? 'Surrender Value' की गणना के कुछ नियम होते हैं जो हम आपको बता रहे हैं, ध्यान से समझिएगा।
Surrender Value की गणना कैसे होती है?
नोट: 'Surrender Value' की गणना आपके द्वारा लिए गए PNB MetLife के इंश्योरेंस प्लान, भरे हुए प्रीमियम, मिलने वाला बोनस, बीमा राशि (Sum Assured), इंश्योरेंस की समय अवधि, IRDAI के नियमों और PNB MetLife की शर्तों के अनुसार किया जाएगा।
Insurance Loan
आपने इंश्योरेंस के अंतर्गत अगर लोन लिया है, तो लोन भी एडजस्टमेंट किया जाता है। यदि लोन की राशि भरे हुए प्रीमियम की राशि से ज्यादा है, तो आपको लोन का EMI पूरा भुगतान करने के बाद ही आपकी पॉलिसी 'Surrender' होगी। 'Surrender Value' की गणना करने में और आपको रिफंड मिलने में 7 से 15 दिनों का समय लग सकता है।

