मैंने Bajaj Finserv App का उपयोग करते हुए मैं बिल पेमेंट कर रहा था। बिल पेमेंट करने वाले ऑप्शन के नीचे में एक छोटा सा बॉक्स था उस पर गलती से टिक लग गया जो की इंश्योरेंस खरीदने का ऑप्शन था और पेमेंट होने के साथ-साथ मेरा Life Insurance भी हो गया। मेरा पहला प्रीमियम भी कट गया और मैं थोड़ा परेशान हो गया कि मैं इंश्योरेंस लिया ही नहीं तो फिर बजाज एलायंस का इंश्योरेंस कैसे हो गया।
बाद में मुझे पता चला कि जब हम पेमेंट कर रहे थे तो नीचे में छोटा सा बॉक्स था उसमें क्लिक कर दिया और मेरा जो है Bajaj Finanace Life Insurance हो चुका है अब मैं परेशान था। क्योंकि मैं इंश्योरेंस तुरंत से बंद नहीं किया और मेरा जो है अगला प्रीमियम का डेट आ गया और मेरे प्रीमियम फिर से पे हो गए। इस तरीके से 2 साल में 6 प्रीमियम पे हो चुका था और हमारे लिए यह एक सर दर्द बन गया था।
क्योंकि मुझे शुरू में लगा कि चलो इंश्योरेंस हो गया है मैं प्रीमियम भर देता हूं बेनिफिट तो मुझे ही मिलेगा। परंतु मुझे इस इंश्योरेंस प्लान की सभी बेनिफिट बकवास लगा। तो मैंने सोचा क्यों न इंश्योरेंस प्लान को हम बंद करें। मुझे इंश्योरेंस नहीं चाहिए तो अब हम क्या करें। जैसे कि मैं अपना इंश्योरेंस पॉलिसी को Surrender करने का सोचा और मैं अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को Surrender भी कर दिया और Surrender वैल्यू की गणना के तहत मेरे Policy में कुछ चार्ज काटा और उसके बाद मुझे कुछ रिफंड मिल।
मेरा अनुभव
मैं अपना अनुभव आप लोगों के साथ इसलिए शेयर किया है। ताकि जो लोग अनजाने में बजाज एप्लीकेशन या वेबसाइट का उपयोग करते हुए या बजाज से गलती से लिए हुए इंश्योरेंस से परेशान है। तो आप अपने इंश्योरेंस को Surrender कर सकते हैं। जैसे कि मैंने बताया है कि मैं कुछ प्रीमियम भी पे किया। उसके बाद मैं Surrender किया तो अधिकांश पैसा हमारा Surrender करने को लेकर चार्ज में ही काट लिया गया। मुझे लगभग 2 साल प्रीमियम भरने के बाद Surrender करने पर 30% का रिफंड मिल।
Disclaimer -
अगर आपका भी Bajaj फाइनेंस में कोई इंश्योरेंस है अगर आप उसे Surrender करना चाहते हैं तो याद रखिए कि आप कम से कम 2 साल प्रीमियम भरे हो तभी आपको कुछ Refund मिल पायेगा, IRDAI के नियम अनुसार 2 साल प्रीमियम भरने से पहले अगर आप अपने Insurance Policy को Surrender करते है तो आपको Refund कुछ भी नहीं मिल सकता है। Policy Surrender करने पर आपको नुकसान भी लग सकता है। क्योंकि Surrender Value बनता है उसके बाद चार्ज कटे जाते है नियम और शर्त के अनुसार इसके कई और भी अन्य चार्ज है जो काट के आपको रिफंड किया जाता है।
Bajaj Life Insurance Surrender Value की पूरी जानकारी पढ़ें!
Insurance Policy Surrender कैसे करें?
दोस्तों अगर आपको भी Bajaj Finanace Life Insurance पॉलिसी को Surrender करना है तो हम आपको तरीके बताने जा रहे है। जिस तरीके को अपनाकर आप भी हमारी तरह इंश्योरेंस पॉलिसी को Surrender कर सकते है। अपने पॉलिसी ऑनलाइन लीया हो या ऑफलाइन लिया हो Surrender करने की प्रक्रिया एक ही जैसा होता है। यह दोनों पॉलिसी होल्डर के लिए ऑप्शन उपलब्ध है। हम नीचे आपको तरीका बता रहे हैं ध्यानपूर्वक समझिएगा।
Surrender Withdrawal Request Form
आपको Bajaj से लिए हुए लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को Surrender करने के लिए Surrender Withdrawal Request Form भरना होता है। आपको फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर भटकने की जरूरत नहीं है। हमने Download Now का बटन दिया है। उस पर क्लिक करके आप जो है डायरेक्ट फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
Form कैसे भरें?
अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा दोस्तों की हम यह Surrender फॉर्म को कैसे भरें। तो आप घबराएं नहीं हम फुल ट्यूटोरियल वीडियो बनाया है। उसे वीडियो में मैंने फॉर्म में दिए हर ऑप्शन को पढ़कर आपको बताया है कि आपको किस ऑप्शन में क्या भरना है और किस ऑप्शन को खाली छोड़ देना है। नीचे हमने वीडियो दिया है। वीडियो को देखिए और सीखिए की Surrender फॉर्म कैसे भरा जाता है।
फॉर्म कहां जमा करें
यह Surrender Withdrawal Request Form भरने के बाद आप इसे ऑनलाइन और Bajaj इंश्योरेंस के नजदीकी ब्रांच जाकर दोनों माध्यम से आप फॉर्म को जमा कर सकते हैं। फार्म सही से भरे होंगे और अगर आपका फॉर्म स्वीकार हो गया है तो 7 दिनों के अंदर आपका पॉलिसी Surrender हो जाएगा। उसके बाद आपकी पॉलिसी की Surrender वैल्यू की गणना होगी। उसके बाद अगर रिफंड बनता है तो रिफंड आपको मिल सकता है।
Surrender वैल्यू की गणना कैसे होती है?
दोस्तों आप अब यह भी सोच रहे होंगे की पॉलिसी की Surrender वैल्यू की गणना कैसी होती है। तो दोस्तों मैं अपने अनुभव के आधार पर भी कोई आंकड़ा मैं नहीं बता सकते है। लेकिन मैं आपको यह समझ सकते हैं की पॉलिसी Surrender वैल्यू की गणना कैसे होती है और यह किन-किन बातों पर पॉलिसी Surrender वैल्यू की गणना निर्भर करती है।
- आपके द्वारा लिए गए इंश्योरेंस प्लान।
- इंश्योरेंस प्लान मैच्योरिटी समय अवधि।
- भरा हुआ प्रीमियम, इंश्योरेंस प्लान के टर्म्स एंड कंडीशन।
इसके आधार पर पॉलिसी Surrender वैल्यू की गणना होती है और चार्ज काटा जाता है। Surrender वैल्यू की गणना करते समय कई प्रकार के चार्ज (Charges) काटे जाते हैं। यह चार्ज पूर्ण रूप से आपके लिए हुए इंश्योरेंस प्लान और इंश्योरेंस प्लान के नियम और शर्तों पर निर्भर करता है।
निष्कर्ष -
आज के आर्टिकल से मैंने आपको बताया है कैसे आपको Bajaj के Life Insurance Policy को Surrender कैसे करना है। आशा करता हूं कि हमारी दिया गया जानकारी आपको पूर्ण रूप से समझ में आया होगा फिर भी आपके मन में कोई सवाल है आप मुझे सूचित कर सकते हैं।


