Canara HSBC Life Insurance Policy Cancellation Process को जानिए | ऐसे मिलगा Refund!

KISHAN JHA
0

 क्या आप भी Canara HSBC Life Insurance में इंश्योरेंस लेने के बाद कुछ ऐसे फंस चुके हैं। जहां पर आपको इंश्योरेंस पॉलिसी पसंद नहीं आ रही है और आप चाहते हैं कि आप अपने इंश्योरेंस को कैंसिल करें। आपका पहले जो प्रीमियम निवेश हुआ है वह आप वापस लेना चाहते हैं। अगर हां आपका यही सोच है तो आप चिंता ना करें आज हम आपको बताएंगे कैसे आप अपनी पॉलिसी को ऑनलाइन कैंसिल कर सकते हैं। अब हम आपको अपना अनुभव भी बताता हूँ। ताकि आपको ना लगे की हम हवा हवाई बात कर रहे है। मैं पेशे से यूट्यूब भी हूँ।


मेरे वीडियो पर कई सारे लोग ने कमेंट किया कि भाई हम केनरा बैंक गए थे सेविंग अकाउंट ओपन करवाने और मुझे जो है वहां के इंश्योरेंस कर दिया गया। Insurance एजेंट ने अपनी मीठी-मीठी बातें बोल कर और इंश्योरेंस की आधी अधूरी बेनिफिट बता कर मुझे जो है इंश्योरेंस कर दिया है। मेरे घर पर जब Policy Document आया या मेरे व्हाट्सएप पर ईमेल पर जो पॉलिसी डॉक्युमेंट आया तो मैं उसके टर्म्स एंड कंडीशन पर आ तो मैं परेशान हो गया। एजेंट जो बताया था वह बेनिफिट या कंडीशन इंश्योरेंस में काफी चीज नहीं मिलती है। यह है एक करवा सच्चाई लोगों का जिसे इंश्योरेंस एजेंट इंश्योरेंस करवा देता है चाहे सामने वाले इंसान को इंश्योरेंस की जरूरत हो या ना हो।

 

Policyholder क्या करें?

 

अगर आप भी एक नई पॉलिसी होल्डर है और आप Canara HSBC Life Insurance का ले लिया है। अब आप परेशान है कि मेरा पहला प्रीमियम निवेश हो चुका है और मुझे इंश्योरेंस पसंद नहीं है हम कैंसिल करना चाहते हैं तो आप निश्चिंत रहें। हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरा गाइड करेंगे कैसे आप अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल कैसे कर सकते हैं।

 

Free Look Period

 

दोस्तों अगर आप इंश्योरेंस ले चुके हैं तो आपको अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल करने के लिए और अपना पहला प्रीमियम राशि वापस पाने के लिए आपके पास 30 दोनों का समय होता है। इन 30 दिनों में आपको निर्णय लेना है कि आपको पॉलिसी पसंद है या नहीं आप उसे कैंसिल करना है या फिर कंटिन्यू रखना है। IRDAI के नियम के अनुसार नई पॉलिसी होल्डर को 30 दिन का समय दिया जाता है। इसे Free Look Period समय अवधी बोला जाता है। उस 30 दिन के अंदर आप अपने पॉलिसी को कैंसिल कर सकते हैं और आपका पहले जो प्रीमियम निवेश हुआ है वह राशि आपको वापस मिल सकता है।

 

लेकिन Free Look Period के तहत अगर आपको अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल करना है तो उसके लिए आपको फॉर्म भरकर जमा करना होता है। आपको Free Look Cancellation Form भरना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि हम फॉर्म कहां से डाउनलोड करें। Canara HSBC Life Insurance के वेबसाइट पर मुझे फॉर्म नहीं मिल रहा है। तो दोस्तों आपको चिंता करने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। हम आपको फॉर्म डाउनलोड करने का ऑप्शन नीचे दिए हैं। फॉर्म कैसे आपको सही से कैसे भरना है वह भी हम आपको बता रहे हैं।

 

Free Look Cancellation Form

 

अगर आप Free Look Cancellation Form को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे आपको Download Now  का बटन दिया गया क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड करिए।



Form कैसे भरें?

 

इस फॉर्म को अगर आप सही तरीका से भरना चाहते है तो उसके लिए मैंने वीडियो बनाया है। वीडियो नीचे दी गई है। वीडियो देखिए और सीखिए की फॉर्म को आपको सही तरीके से कैसे भरना है। फॉर्म में किस ऑप्शन को भरना और किस ऑप्शन को आपको खाली छोड़ देना है।

 

निष्कर्ष -

 

हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है कि आप Canara HSBC Life Insurance को कैसे कैंसिल कर सकते हैं। आशा है कि आपको पूरी जानकारी अच्छी लगी होगी फिर भी आपको हमें कोई सवाल है तो आप मुझे सुझाव दे सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top