आप भी अगर HDFC Life Insurance Policy लिए है और आप इसे Free Look Period के दौरान कैंसिल करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए। जैसे मैंने इनकी अधिकृत वेबसाइट और उनके Policy Servicing Request Form 2 के सभी पॉलिसी कैंसिल करने के नियम और शर्त पढ़ें हैं। उस आधार पर हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो अन्य इंश्योरेंस कंपनी से उनका Policy कैंसिलेशन नियम से HDFC Life Insurance Policy Cancel का नियम और शर्तें अलग लग सकता है और आपको इसे ध्यान से समझना भी चाहिए।
मैं अपनी अनुभव आपको बता रहा हूं। क्योंकि मैं यहां पर इनकी अधिकृत वेबसाइट और उनके Policy Servicing Request Form 2 को स्टडी करने के बाद मुझे जो लगा है अलग नियम और शर्तें वह हम आपको बताने वाले हैं। जैसे कि मैं अनुभव किया है और Policy holder से बातें की है तो उन लोगों से भी मुझे पता चला है। नई पॉलिसी होल्डर जब इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं और वह जब अपनी पॉलिसी कैंसिल करने के लिए Policy Servicing Request Form 2 भरते है और वह नियम और शर्त नहीं पढ़ते हैं जिनके कारण से बाद में उनको परेशानी भुगतना पड़ता है।
इसलिए मैं अपनी अनुभव और स्टडी करने के बाद यह तय किया कि हम अपने पाठकों को सही जानकारी दे। ताकि वह नियम और शर्तों के अनुसार सही तरीके से अपनी पॉलिसी को कैंसिल कर सके। उनको कोई समस्या ना आए और वह अगर गलत इंश्योरेंस पॉलिसी का चयन कर चुके हैं तो वह अपना सही तरीके से पॉलिसी को कैंसिल करके अपना पहला प्रीमियम निवेश जो निवेश हुआ है वह रिफंड ले सके।
Policy Cancel कैसे करें?
सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को आप कैंसिल कैसे कर सकते हैं। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम पूरी विस्तार से यहां पर बताने के लिए ही यह आर्टिकल्स लिख रहे हैं। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में आपको अपनी नई इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल करने के लिए उनके द्वारा जारी की गई Policy Servicing Request Form 2 भरना होता है। फॉर्म भरने के बाद उसे ऑनलाइन Mail कर के या ब्रांच जाकर जमा करना होता है।
उसके बाद आपकी पॉलिसी प्लान के नियम और शर्तों को देखते हुए Policy को कैंसिल की जाती है। HDFC Life Insurance के यह Cancellation Form को आपको सही तरीके से कैसे भरना है वह भी हम आपको बताएंगे। आप बस हमारे साथ बने रहिए। पॉलिसी कैंसिलेशन के सभी नियम और शर्तों को आपको अच्छे से समझाएं ताकि आप से गलती होने की कोई गुंजाइश ही न रहे।
Policy Cancellation Rules
सबसे पहले आपको एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल करने के सभी नियम और शर्तों को समझना होगा। हम नीचे आपको उनके सभी नियम और शर्तों को एक-एक करके बता रहे है। आप इन्हें ध्यान से पढ़िए और समझिए।
Free Look Period
देखिए दोस्तों अगर आप इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन लिए हो या ऑफलाइन लिए हो IRDAI के नियम और शर्तों के अनुसार नई पॉलिसी धारा को इंश्योरेंस लेने के बाद 30 दिनों का Free Look का समय अवधि दिया जाता है। यह Free look period इसलिए नई पॉलिसी होल्डर को दी जाती है। ताकि आप इस समय अवधि के अंदर अपनी पॉलिसी की जांच करें कि यह पॉलिसी आपके लिए सही है या नहीं है। आप इस पॉलिसी को कंटिन्यू रखना चाहते हैं या फिर यह पॉलिसी आपको पसंद नहीं आती है तो उसे कैंसिल करना चाहते हैं?
यह जो फ्री लुक पीरियड है वह आपके लिए उस दिन से गिना जाता है जब आपको पॉलिसी डॉक्युमेंट/बॉन्ड पेपर आपके हाथ में आ जाता है। पॉलिसी डॉक्युमेंट ऑनलाइन आपके व्हाट्सएप या ईमेल पर आता है या फिर डाक के द्वारा आपके घर पर पहुंचता है। जिस दिन आपको पॉलिसी डॉक्यूमेंट मिल जाता है उस दिन से फ्री लुक पीरियड का समय अवधि गिना जाता है और यह 30 दिनों तक वैध रहता है।
ULIP Policy
जैसे कि मैं अनुभव किया है और मैं स्टडी किया है उस में मैंने देखा है कि जो भी ULIP इंश्योरेंस प्लान लेते हैं। उन पॉलिसी होल्डर को लगता है कि हम पॉलिसी को अगर कैंसिल कर देते हैं तो मेरा पूरा प्रीमियम वापस मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है। यूलिप इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर को यह जानना चाहिए कि उनका इंश्योरेंस निवेश शेयर मार्केट से जुड़ा होता है और एचडीएफसी लाइफ के कैंसिलेशन फॉर्म में स्पष्ट लिखा है कि सोमवार से शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे से पहले रिक्वेस्ट सबमिट होने पर उस दिन की NAV (Net Asset Value) लागू होगी।
इसे अच्छे से समझिए उदाहरण के लिए अगर आप आज दोपहर 3:00 बजे से पहले अपना कैंसिलेशन फॉर्म भरकर रिक्वेस्ट देते है तो उस दिन बाजार का जो मूल्य होगा उस पर आपको NAV (Net Asset Value) होगा मिलेगा। अगर आप उसी दिन दोपहर 3:00 बजे के बाद अपना जो है कैंसिलेशन रिक्वेस्ट डालते हैं तो अगले दिन के लिए NAV वैल्यू ट्रांसफर हो जाएगा। यानी कि अगले दिन अगर बाजार में गिरावट आती है तो आपको इस मूल्य NAV वैल्यू के अनुसार रिफंड तय होगा। जिससे आपको नुकसान या मुनाफा हो सकता है।
नोट: इसलिए जब भी आप यूलिप प्लान के पॉलिसी को कैंसिल करने की सोच तो आप दोपहर 3:00 बजे से पहले ही कैंसिल रिक्वेस्ट जमा कर दे या फिर आपको लगता है कि आज का बाजार गिरा हुआ है मुझे वैल्यू कम प्राइस पर मिलेगा। तो आप कल के लिए भी इंतजार कर सकते है। लेकिन फ्री लुक पीरियड 30 दिनों का ही होता है इस बात का भी आपको ध्यान रखना है। यह नियम पूर्ण रूप से शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
राइडर्स
कुछ अन्य इंश्योरेंस कंपनी में अगर आप इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं उसमें आपको राइडर्स वाला बेनिफिट आपको पसंद नहीं आता है तो आपको पूरी पॉलिसी ही कैंसिल करनी पड़ती है। परंतु एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में ऐसा नहीं है यहां पर आपको कैंसिल रिक्वेस्ट फॉर्म भरते टाइम एक अलग सा सेक्शन दिया है। जिस कनेक्शन में आप केवल राइडर्स बेनिफिट्स को हटा सकते हैं और बाकी पॉलिसी आपका कंटिन्यू रहेगा।
Demat Policy छूट
आप ने अगर E-Insurance Account के माध्यम से इंश्योरेंस लिए है तो इसके लिए Policy Servicing Request Form 2 में अलग सा सेक्शन दी गई है। जहां आप E-Insurance Account No. दे सकते है। इसके लिए केवल इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म भी जारी हुई है। जहां ग्राहक को ओरिजिनल फिजिकल पॉलिसी डॉक्यूमेंट जमा करने की छूट होती है।
अगर आप डिमैट अकाउंट के माध्यम से इंश्योरेंस (E-Insurance) लिए है तो यहां पर आपको मूल फिजिकल बॉन्ड को जमा करने के लिए वैधता नहीं होती है। जिस दिन आपका डिमैट अकाउंट के माध्यम से पॉलिसी बनता है। उसी दिन ईमेल पर डिजिटल बॉन्ड आ जाता है।
Cancellation सहूलियत
यहां पर पॉलिसी कैंसिलेशन करने में भी काफी सहूलियत होती है आप फॉर्म में बैंक प्रूफ देकर इलेक्ट्रॉनिक कैंसिलेशन कर सकते हैं। जब आप एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के Policy Servicing Request Form 2 भरते समय देखेंगे वहां पर आपको E-Insurance Account No. मांगेगा। जहां आप फॉर्म E-Insurance Account No. देते हैं तो आप डॉक्यूमेंट में इसकी E-Insurance के डिजिटल कॉपी प्रिंट करके दे सकते है।
जैसे मैंने देखा है और हमने अनुभव किया है, मैं एचडीएफसी बैंक गया था और देखा की नई बैंक ग्राहकों को वहां बैठे एजेंट इंश्योरेंस करवा देते हैं और जब इंश्योरेंस पसंद नहीं आता है तो लोग बैंक जाकर इंश्योरेंस पॉलिसी कैंसिल करने के लिए बोलते हैं तो वह बोलते हैं कि बॉन्ड पेपर आने दीजिए उसके बाद आप पॉलिसी कैंसिल कर सकते हैं।
इसलिए अगर आपने डीमैट इंश्योरेंस लिया है तो डीमैट पॉलिसी में जैसे आपको रिपोजीटरी या ईमेल पर कन्फर्मेशन आता है। आपका उस दिन से 30 दिन का फ्री लुक समय शुरू हो जाता है। आप इस के रिपोजीटरी या ईमेल पर कन्फर्मेशन डिजिटल कॉपी का प्रिंट आउट निकलवा कर आप दे सकते हैं। इस पर भी HDFC बैंक या HDFC Life Insurance ब्रांच में पॉलिसी कैंसिल उसको करना पड़ेगा।
Policy Cancel कैसे करें?
जैसे कि मैं ऊपर आपको बोला है कि आपको पॉलिसी कैंसिल करने के लिए एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा अधिकृत Policy Servicing Request Form 2 को भरकर आपको जमा करना होगा। इसके लिए आपको फॉर्म को डाउनलोड करना है प्रिंट निकालना है और भरना है। उसके बाद आपको ब्रांच जाकर जमा करना है। तो फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे आपको डाउनलोड का बटन दिया गया फोन को डाउनलोड करिए।
Cancellation फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?
नीचे आपको Download Now का बटन दिया गया इस पर क्लिक करिए और Policy Servicing Request Form 2 फॉर्म को डाउनलोड करिए।
फॉर्म कैसे भरें?
दोस्तों उन इंश्योरेंस पॉलिसी के तुलना में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के कैंसिलेशन फॉर्म को भरना थोड़ा सा कठिन है या ऐसा बोल सकते है कि यहां पर थोड़ा अलग है। तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक वीडियो बनाया है। जिस वीडियो में आपको Live फॉर्म को पढ़ पढ़ कर एक-एक ऑप्शन में आपको बताया है कि ऑप्शन आपको क्या भरना और किस ऑप्शन का आपको खाली छोड़ देना है। नीचे वीडियो दिया गया वीडियो देखिए और फॉर्म भरना सीखे।
Cancellation Form कैसे भरें वीडियो -
Disclaimer
इस ब्लॉग पर दी गई सभी जानकारियाँ केवल सामान्य शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational & Informational Purposes) के लिए हैं। हम किसी भी इंश्योरेंस कंपनी, बैंक या वित्तीय संस्था के आधिकारिक प्रतिनिधि या एजेंट नहीं हैं। पॉलिसी कैंसिलेशन, सरेंडर, क्लेम या अन्य वित्तीय नियम समय-समय पर कंपनी और IRDAI के दिशानिर्देशों के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय या पॉलिसी में बदलाव करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियम जांचें या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।


.png)
