Axis Max life Insurance Policy Surrender कैसे करे Online हिन्दी में

KISHAN JHA
0

दोस्तों Axis Max Life Insurance से जो इंश्योरेंस लिए हैं। उन इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर की सबसे बड़ी गंभीर समस्या क्या है पता है? जब वह कोई इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं और कुछ महीने या वर्ष के बाद उनको ऐसा लगता है कि हम अब प्रीमियम नहीं भर पाएंगे। उसका कारण कुछ भी हो सकता है उनकी वित्तीय स्थिति खराब हो जाए या फिर उनको लगे कि हम जो प्रीमियम भरा रहे है। वह प्रीमियम के हिसाब से इस इंश्योरेंस पॉलिसी में मुझे बेनिफिट ज्यादा नहीं दिख रहा है। मुझे अब अपनी Policy को बंद करना है। 

 


यह कुछ मुख्य कारण है जिसके कारण पॉलिसी होल्डर कुछ महीने या वर्ष के बाद वह सोचते हैं कि हम अपनी पॉलिसी को अब बंद करना चाहते है। ताकि हम जो प्रीमियम अभी तक निवेश किए हैं वह मुझे सुरक्षित रिटर्न मिल सके। तो दोस्तों आपको बता दूं कि यह सोचना आसान है कि Policy को बंद कर दें। लेकिन नियम और शर्तों के अनुसार यह एक मुश्किल चुनौती होता है एक पॉलिसी होल्डर के लिए। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम बात करने वाले हैं कि कैसे नियम और शर्त के अनुसार सही तरीके से और आसानी से आप अपनी पॉलिसी को Surrender कैसे कर सकते हैं।

 

Policy Surrender क्या होता है?

 

अगर आप एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के पॉलिसी को बंद करना चाहते है तो  सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि Policy Surrender क्या होता है। जब आप यह समझेंगे तभी आप पॉलिसी सरेंडर करने के लिए निर्णय ले। IRDAI ने उन पॉलिसी होल्डर के लिए एक Lock In Period का समय अवधि निकला है। जो पॉलिसी होल्डर कुछ महीने या साल अपना प्रीमियम भर चुके हैं उनके बाद उनको अपनी पॉलिसी को बंद करना है।

 

यह जो Lock In Period का समय अवधि है। IRDAI ने यह इसलिए रखा गया है। ताकि यह समय अवधि के बाद अगर पॉलिसी होल्डर अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को सरेंडर करना चाहता है तो पॉलिसी होल्डर को भी ज्यादा नुकसान ना हो और कंपनी को भी ज्यादा नुकसान ना हो। ताकि आपस में संतुलन बना रहे। आपको इस Lock In Period को समझना होगा।

 

Lock In Period क्या है?

 

दोस्तों IRDAI ने Lock In Period का समय अवधि पॉलिसी होल्डर के लिए कम से कम 2-3 साल का रखा है। यानी कि आपको कम से कम 2-3 साल इंश्योरेंस प्लान के नियम और शर्तों के अनुसार प्रीमियम भरना होगा। उसके बाद अगर आपने पॉलिसी को सरेंडर करते है तो आपको सरेंडर वैल्यू बनेगा और आपको सरेंडर वैल्यू की गणना के तहत रिफंड मिल सकता है। अगर आप Lock In Period से पहले अगर आपने पॉलिसी को सरेंडर किया था आपको रिफंड नहीं मिल सकता है।

 

Max Life Insurance Policy Surrender कैसे करें?

 

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को सरेंडर करने के लिए आपको Surrender Payout Request Form भरना होता है। फॉर्म भरने के बाद आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इस फॉर्म को जमा कर सकते हैं। उसके बाद आपकी पॉलिसी सरेंडर होगी। अब आप यह सोच रहे होंगे कि हम यह सिलेंडर फॉर्म कहां से डाउनलोड करें और इसे कैसे भरें। तो दोस्तों आपको तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे कि फॉर्म आपको कहां से डाउनलोड करें और फॉर्म को कैसे भरना है।

 

नोट :-


Policy Surrender करने से पहले आप इनके अधिकृत वेबसाइट पर जाकर नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ सकते हैं। आपके पास जो बॉन्ड पेपर (Policy Document) आया है। उस पर आप अपने इंश्योरेंस Policy Surrender के नियम और शर्तों को जरूर पढ़ें। उसके बाद ही Policy Surrender करें। क्योंकि नियम और शर्त के अनुसार हर इंश्योरेंस प्लान के Surrender की नियम और शर्त अलग-अलग हो सकता है।

 

Surrender Form डाउनलोड कैसे करें?

 

आप फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे देखिए आपको Download Now का बटन दिया गया है। उस पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए।



 

फॉर्म कैसे भरना है?

 

अब आपके मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि भाई Form तो हमने डाउनलोड कर लिया कि Form में दिए सारे ऑप्शन हम समझ नहीं पा रहे है। मुझे फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है की  हम फॉर्म कैसे भरें। तो दोस्तों आपको परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। हमने वीडियो बनाया है। उसे वीडियो में आपको बताया है कि आपको फॉर्म को कैसे भरना है। वीडियो में हमने हर ऑप्शन को पढ़कर आपको अच्छे समझाया किस ऑप्शन में क्या भरना है।

 

Max Life Insurance Surrender Rules

 

हम इनके अधिकृत वेबसाइट पर दिए हुए वर्तमान नियम और शर्तें को समझ रहे है। Max Life Insurance Surrender में नियम और शर्तें के अनुसार Lock In Period 3 साल का रखा गया है। यह नियम और शर्तें समय-समय पर बदल सकता है। आप अपने Insurance Plan के अनुसार  Surrender Value का GSV या SSV जो ऑप्शन चुन सकते है। आप अपने बॉन्ड पेपर (Policy Document) में देखें कि आपका Insurance Policy किस Surrender Value के अंतर्गत आते है उसके वर्तमान नियम और शर्तें को ध्यान से पढ़ें। एक्सिस मैक्स लाइफ के यूलिप (ULIP) Plans में 5 साल का अनिवार्य लॉक-इन पीरियड होता है। अगर कोई 5 साल से पहले सरेंडर करता है, तो पैसा तुरंत नहीं मिलता।


याद रखें (नोट) -


आप जिस समय आप अपनी पॉलिसी को Surrender कर रहे होंगे। तो उस समय इनके अधिकृत वेबसाइट पर जाकर GSV ( Guaranteed Surrender Value) और SSV ( Special Surrender Value) दोनों Surrender के नियम और शर्तें को जरूर पढ़ें। उसके बाद ही Policy Surrender करें। 

 

Surrender Value की गणना

 

याद रखें की पॉलिसी सरेंडर करने पर सरेंडर वैल्यू की गणना होती है। उस पर आपकी रिफंड निर्भर करता है। इसके प्रभावित कारक हम आपको बता रहे हैं नीचे समझिए। आपकी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू की गणना इन बातें पर निर्भर करता है। 


Max Life Insurance के सभी पॉलिसियों में Surrender Value की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। उदाहरण के लिए, टर्म इंश्योरेंस में यह Surrender Value का लाभ नहीं मिलता है।  

  • अपनी पॉलिसी कितने समय से ले रखा है।
  • अपने कुल कितने प्रीमियम भरते हैं।
  • आपके इंश्योरेंस प्लान पर भी निर्भर करता है। 
  • कुछ इंश्योरेंस पॉलिसी दूसरे की तुलना में अधिक तेज मूल्य अर्जित कर सकता है।
  • पॉलिसी आप जितने लंबा समय तक चलाएंगे सिलेंडर वैल्यू उतना ही अधिक होगा। यानी कि आपको रिफंड ज्यादा मिलने के चांस रहेंगे।
  • आपका इंश्योरेंस प्लान शेयर मार्केट से जुड़ा है तो शेयर बाजार की स्थिति के कारण भी प्रभावित हो सकता है।

Document -

 

पॉलिसी सरेंडर फॉर्म भरने के बाद आपको कुछ डाक्यूमेंट्स भी देने होते हैं। 

  • ओरिजिनल पॉलिसी बॉन्ड पेपर।
  • आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट।
  • Cancel Cheque/Bank Details इत्यादि।


Disclaimer -

 

इस ब्लॉग पर दी गई सभी जानकारियाँ केवल सामान्य शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational & Informational Purposes) के लिए हैं। हम किसी भी इंश्योरेंस कंपनी, बैंक या वित्तीय संस्था के आधिकारिक प्रतिनिधि या एजेंट नहीं हैं। पॉलिसी कैंसिलेशन, सरेंडर, क्लेम या अन्य वित्तीय नियम समय-समय पर कंपनी और IRDAI के दिशानिर्देशों के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय या पॉलिसी में बदलाव करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियम जांचें या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

 

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top