Max Life Insurance Policy Cancel कैसे करें | Free Look Cancellation & Refund Process

KISHAN JHA
0

 मैं अपने यूट्यूब चैनल पर Axis Max Life Insurance Policy को Canceled और Surrender कैसे करना है वह तरीका हमने बताया था। परंतु हमने तरीका में यह बताया था कि आप कैसे कंपनी के सपोर्ट टीम से बात करके शिकायत दर्ज करवा कर आप जो है अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को Cancel या Surrender करा सकते है। लेकिन लोगों को हमने जो तरीका बताया उसमें परेशानियां आई और मुझे काफी सारे कमेंट किया गया है।

 


मेरे चैनल पर जो कमेंट्स आया उसके आधार पर मैं अपना अनुभव आपको बता रहा हूं। लोगों ने जब कंपनी से शिकायत कि कि मुझे अपनी पॉलिसी को कैंसिल करना है तो कंपनी ने उनको कुछ ऐसे प्रक्रिया बताएं। जिन में ग्राहक उलझा के रह गए खासकर तब जब उनको कैंसिलेशन फॉर्म भेजा गया और बोला गया कि आप जो है इस Free Look Cancellation Request Form भर कर दीजिए आपका पॉलिसी कैंसिल हो जाएगा।

 

यह समस्या खासकर नई पॉलिसी होल्डर को आया। जो Axis बैंक गए थे कुछ काम करने और उनको इंश्योरेंस कर दिया गया। वह बाद में जब अपने इंश्योरेंस का तहकीकात किया तो उनको लगा कि नहीं मुझे इंश्योरेंस नहीं चाहिए। तब वह अपनी पॉलिसी को कैंसिल करना चाहे और यह जो उनको प्रक्रिया बताइए उसमें वह उलझ गए। वह फार्म में दिए ऑप्शन को नहीं समझ पाते हैं और वह मुझे कमेंट करते हैं कि हम कैंसिलेशन फॉर्म को कैसे भरें।

 

Cancellation Process

 

हमने कमेंट में सभी को रिप्लाई किया कि आप घबराइए नहीं आपको हम कैंसिलेशन फॉर्म भरना भी सिखाएंगे। इस वादा के मुताबिक आज हम इस आर्टिकल्स के माध्यम से आपको कैंसिलेशन के सारे प्रोसेस बता रहे है। हम आपको बताएंगे कहां से आपको कैसे फॉर्म डाउनलोड करना है और कैंसिल फॉर्म को कैसे भर कर आपको जमा कर रहा है ताकि आपकी पॉलिसी कैंसिल हो सके। सबसे पहले आपको Free Look Cancellation Request फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। नीचे आपको Download Now का बटन दिया गया है। उस पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और कहीं से स्कैन करके निकलवा कर फॉर्म को भरिए।

 

फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?

 

फोन को डाउनलोड करने के लिए आपको इनके अधिकृत वेबसाइट पर जाकर भटकने की या खोजने में किसी भी तरीके का समस्या में उलझने की कोई जरूरत नहीं है। हमने नीचे आपको फॉर्म डाउनलोड का बटन दिया है क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए।



फॉर्म कैसे भरें?

 

अब बात आती है कि हम कैंसिलेशन फॉर्म को कैसे भरें। तो दोस्तों हमने वीडियो बनाया है। वीडियो के माध्यम से हमने आपको बताया है कि आपको कैंसिल फॉर्म कैसे भरना है। वीडियो में मैं Live हर ऑप्शन को पढ़ पढ़ के आपको समझाया है कि किस  ऑप्शन में आपको क्या भरना है और किस ऑप्शन को आपको खाली छोड़ देना है। ताकि आप फार्म सही से भर सके तो नीचे वीडियो दी गई है वीडियो को देखकर फॉर्म कैसे भरना है समझिये।

 

Free Look Cancellation Rules

 

पॉलिसी को कैंसिल करने से पहले आपको इनके कैंसिलेशन नियमों को भी समझना होगा। ताकि आप किसी भी तरीके से कोई भी गलती ना करें और पहली बार में आपका फॉर्म एक्सेप्ट कर लिया जाए। ताकि बिना दिक्कत का आपका इंश्योरेंस पॉलिसी कैंसिल हो सके।

 

Free Look Period

 

सबसे पहले यह समझ लीजिए कि आपने इंश्योरेंस जो किए हैं। चाहे इंश्योरेंस आपने ऑनलाइन किए हो या फिर ऑफलाइन किए हो। तो इंश्योरेंस करने के बाद आपको 30 दिनों का Free Look Period का समय अवधि दिया जाता है। यह समय अवधि के अंदर आपको अपनी Policy को कैंसिल करना होगा।

 

 समय अवधि कब से शुरू होती है?

 

Policy ऑनलाइन लिए हैं या ऑफलाइन लिए है सभी के लिए नियम एक जैसा है। Free Look Period अवधि उस दिन से शुरू होगा जिस दिन आपको पॉलिसी डॉक्युमेंट मिल जाएगा। आपको ईमेल या व्हाट्सएप पर Policy Document आ सकता है। कुरियर कंपनी के द्वारा आपके घर पर पार्सल भी आ सकता है। उस दिन से Free Look Period समय अवधि शुरू हो जाता है।

 

Reason

 

आपको फॉर्म में दिए कारणों में से कोई एक कारण चुनाव होगा कि आप किस कारण से पॉलिसी को कैंसिल करना चाहते हैं।

 

Fees

 

आपकी पॉलिसी कैंसिल के दौरान कुछ चार्ज काटे जाएंगे जैसे - स्टांप ड्यूटी चार्ज, मेडिकल टेस्ट यदि हुआ है तो वह चार्ज, कितने दिन बीमा कवर आपको मिला है। उस दिन कंपनी आपकी पॉलिसी के तहत सुरक्षा कवर दिया है वो अनुपात रिस्क प्रीमियम के दौरान चार्ज काटा जाएगा।

 

Refund

 

अगर आपका फॉर्म स्वीकार हो जाता है तो रिफंड के लिए आपको 7 से 15 दोनों का इंतजार करना होगा।

 

Document

  • Original Policy Bond Paper
  • Photo ID proof
  • Cancel Cheque/Bank Details

Note - अगर आप ऑफलाइन इसके ब्रांच जाकर पॉलिसी को कैंसिल करना चाहते हैं तो ध्यान रखें पॉलिसी होल्डर को खुद ब्रांच जाना होगा। ताकि वहां के ऑफिसर अच्छे से वेरीफाई कर सके। पॉलिसी होल्डर को पॉलिसी कंडीशन में किसी भी तरीके का दिक्कत भी नहीं होगी।


Disclaimer -

 

इस ब्लॉग पर दी गई सभी जानकारियाँ केवल सामान्य शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational & Informational Purposes) के लिए हैं। हम किसी भी इंश्योरेंस कंपनी, बैंक या वित्तीय संस्था के आधिकारिक प्रतिनिधि या एजेंट नहीं हैं। पॉलिसी कैंसिलेशन, सरेंडर, क्लेम या अन्य वित्तीय नियम समय-समय पर कंपनी और IRDAI के दिशानिर्देशों के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय या पॉलिसी में बदलाव करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियम जांचें या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

 

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top