क्या आपने भी Indiafirst Life Insurance से अपना कोई ऐसा पॉलिसी लिया है जो आपको लग रहा है कि हमने गलती कर दी। मुझे यह इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं लेना चाहिए था और आप अपने पॉलिसी लेने के कुछ दिन के बाद यह निर्णय किए हैं कि हम इस पॉलिसी को कैंसिल कर देंगे। आपके साथ ऐसा हो गया है तो आप इस आर्टिकल्स को पढ़कर अपनी चिंताएं दूर कर सकते हैं।
मेरा बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है और मैं फिक्स डिपॉजिट करने बैंक ऑफ बड़ौदा गया था। तो वहां पर बैठे एक इंश्योरेंस एजेंट ने आकर मुझे बताया कि आप India First Life Insurance में अपना इंश्योरेंस करवा लो और वह इंश्योरेंस के कई फायदे मुझे बताना शुरू किया। लेकिन जैसे मैंने अनुभव किया कि इंश्योरेंस एजेंट मुझे इंश्योरेंस पॉलिसी के फायदे सिर्फ बता रहे थे ना कि इंश्योरेंस पॉलिसी के नियम और शर्त बता रहे थे। जिस कारणों से बहुत से लोगों को इंश्योरेंस पॉलिसी की सारी बेनिफिट नहीं मिल पाती है या फिर वह नियम और शर्त को पूरा नहीं कर पाते हैं।
जब भी कोई पॉलिसी होल्डर Insurance में क्लेम की प्रक्रिया को करता है। तो उनको कंपनी के द्वारा यह निर्देश दी जाती है कि आपकी पॉलिसी यह नियम और शर्त के लिए नहीं बनी है। या उनको कोई ऐसी बहाने बना दिया जाता है जिन कारणों से उनका सपना चकनाचूर हो जाता है और उनकी मजबूरियां और बढ़ जाती है। हम यह आर्टिकल्स लिख रहे है कि आप इन चीजों से कैसे बचे और अगर आपने गलत इंश्योरेंस लेकर अपने आप को मझधार में फंसा हुआ मान रहे हैं तो आप इस से उबर सकते हैं।
क्या Insurance Cancel कर सकते है?
अगर आपका पहला सवाल यह है कि हम जो इंश्योरेंस लिए हैं क्या वह इंश्योरेंस हम कैंसिल कर सकते हैं और मेरा पहला जो प्रीमियम निवेश हुआ है वह क्या मुझे वापस मिल सकता है। तो इसका सीधा जवाब है हां आप इंश्योरेंस को कैंसिल कर सकते हैं और आपको पहले जो निवेश हुआ है वह आपको कुछ चार्ज करने वाला पूरी फंड मिल सकता है।लेकिन इस के लिए भी कुछ नियम और शर्त है।
आप इंश्योरेंस पॉलिसी लिए हैं उसके बाद आपको 15 से 30 दोनों का आपको समय दिया जाता है। इन समय अवधि को फ्री लुक पीरियड कहा जाता है। इस समय अवधि के दौरान आपको निर्णय करना होता है कि आपको पॉलिसी कंटिन्यू रखना या पॉलिसी कैंसिल करना है। अगर आप फ्री लुक पीरियड के दौरान निर्णय ले लिया कि मुझे पॉलिसी कैंसिल करना है। तो आर्टिकल्स में हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरा गाइड किए हैं कि कैसे आप अपने पॉलिसी को नियम और शर्तों के अनुसार Cancel कैसे कर सकते हैं।
Policy Cancellation Request
सबसे पहले आपको पॉलिसी कैंसिल करने के लिए Indiafirst Life Insurance के द्वारा जारी किए गए Refund Request Form भरना होता है। इसे आप पॉलिसी कैंसिलेशन फॉर्म भी बोल सकते हैं। इस फॉर्म में आपको कंपनी को यह जानकारी देना होता है आप पॉलिसी को बंद करना चाहते हैं और अपना रिफंड लेना चाहते हैं।
अब आपकी मन में यह सवाल आ रहा होगा कि हम यह फॉर्म को डाउनलोड कैसे करें और इस फॉर्म को भरना कैसे है। उसके लिए भी हम आपकी पूरी मदद करेंगे। नीचे फॉर्म डाउनलोड करने से लेकर भरने तक की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
फॉर्म डाउनलोड करें
नीचे आपको Download Now का बटन दिया गया है। उस पर क्लिक करके फॉर्म को Download करिए कहीं से प्रिंट निकलवा ले और फॉर्म को भरिए।
Form कैसे भरा जाता है?
फॉर्म को कैसे भरना है वह भी हम आपको पूरी गाइड करेंगे। फॉर्म में दिए एक-एक ऑप्शन को हम पढ़ेंगे और आपको बताएंगे कि फॉर्म में किस ऑप्शन को आपको भरना है और किस ऑप्शन का आपको छोड़ देना है। क्योंकि सारे ऑप्शन को भरना नहीं होता है। कुछ ऑप्शन आपके लिए नहीं है उसे खाली छोड़ना होता है। हर ऑप्शन को हमने अच्छे से आपको समझाया है। ताकि आप समझ सके कौन से ऑप्शन आपके लिए है।
फॉर्म को भरना सीखने के लिए आपको नीचे हम वीडियो दिए हैं। इस वीडियो में हम ने पूरे फॉर्म को आपको Live बताया है कि किस-किस ऑप्शन में क्या-क्या आपको भरना है। पूरे विस्तार से समझाएं वीडियो को देखिए और Live सीखिए की फॉर्म को कैसे भरना है।
Insurance कैंसिलेशन के नियम और शर्तें
- कंपनी के पास भुगतान के किसी भी वैकल्पिक माध्यम (तरीके) का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित है।
- दिए गए खाता संख्या का कैंसिल चेक (रद्द किया गया चेक) संलग्न करना एक अनिवार्य दस्तावेज़ है। यदि जमा की गई चेक कॉपी में खाताधारक का नाम/खाता संख्या दर्ज नहीं है, तो कृपया खाताधारक द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित बैंक स्टेटमेंट/पासबुक की प्रति जमा करें, जिसमें नाम और खाता संख्या का विवरण स्पष्ट हो।
- पॉलिसीधारक का सेल्फ-अटेस्टेड पता और पहचान प्रमाण (आईडी प्रूफ) जमा करना अनिवार्य दस्तावेज़ है।
- यदि प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन किया गया है और कंपनी से इसके रिफ़ंड का अनुरोध किया गया है, तो ग्राहक क्रेडिट कार्ड से कटी राशि को रद्द करने के लिए बैंक से संपर्क नहीं करेगा।
फ्री-लुक कैंसिलेशन (Free-Look Cancellation)
- डिस्टेंस मार्केटिंग या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों को छोड़कर सभी चैनलों के लिए पॉलिसी दस्तावेज़ मिलने की तारीख से 15 दिनों के भीतर फ्री-लुक कैंसिलेशन का अनुरोध स्वीकार्य होगा। जबकि डिस्टेंस मार्केटिंग या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में यह पॉलिसी दस्तावेज़ मिलने की तारीख से 30 दिन है।
- फ्री-लुक' कैंसिलेशन के लिए मूल ओरिजिनल पॉलिसी दस्तावेज (Bond Paper) जमा करना अनिवार्य है।
- Refund में आनुपातिक जोखिम प्रीमियम, स्टांप ड्यूटी चार्ज और मेडिकल जांच (यदि कोई हुआ है तो) के शुल्क काटने के बाद दिया जाएगा।
यूनिट लिंक्ड (ULIP) उत्पाद के फ्री-लुक
- कैंसिलेशन के मामले में सिस्टम में अनुरोध प्रोसेस होने की तारीख पर मौजूद यूनिट वैल्यू (NAV) मान्य होगी।
- फ्री-लुक बदलाव/रिफंड के (NAV) में होने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव का प्रभाव पॉलिसीधारक पर लागू होगा।
यूनिट वैल्यू की गणना
Business day - दोपहर 3:00 बजे तक प्राप्त होने वाले फ्री-लुक कैंसिलेशन अनुरोध आवेदनों के लिए उसी दिन की यूनिट वैल्यू लागू होगी। यदि अनुरोध शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के बाद से रविवार/छुट्टी का दिन होते हैं तो अगले दिन सोमवार/कार्यदिवस की NAV लागू होगी।
पॉलिसीधारक का खुद का सेल्फ-अटेस्टेड पता और पहचान प्रमाण (आईडी प्रूफ) जमा करना अनिवार्य है।
Disclaimer -
इस ब्लॉग पर दी गई सभी जानकारियाँ केवल सामान्य शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational & Informational Purposes) के लिए हैं। हम किसी भी इंश्योरेंस कंपनी, बैंक या वित्तीय संस्था के आधिकारिक प्रतिनिधि या एजेंट नहीं हैं। पॉलिसी कैंसिलेशन, सरेंडर, क्लेम या अन्य वित्तीय नियम समय-समय पर कंपनी और IRDAI के दिशानिर्देशों के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय या पॉलिसी में बदलाव करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियम जांचें या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें


.png)
