जब भी मैं किसी भी कंपनी के इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल या सरेंडर करने की प्रक्रिया आपको बताता हूं। उसमें मैं आपको अपनी अनुभव जरूर बताता हूं। आज हम TATA AIA LIFE INSURANCE POLICY को FREE LOOK PERIOD के दौरान POLICY CANCEL कैसे करना है वह बताने जा रहा हूं। इसमें भी मैं आपको अपना अनुभव जरूर शेयर करूंगा। जब तक मैं अच्छे से स्टडी नहीं करता हूं। जब तक मैं अपना कुछ अनुभव आपको नहीं बताता हूं मुझे संतुष्टि नहीं होती है। हम अपना अनुभव आपको इसलिए बताते हैं ताकि आपको लगे कि हमने हवा हवाई बातें नहीं की है।
TATA AIA LIFE INSURANCE POLICY को कैंसिलेशन को लेकर जब मैं स्टडी कर रहा था तो मैंने कुछ ऐसी चीज देखी जो अन्य इंश्योरेंस कंपनी से यहां भिन्न है। इसकी कुछ अलग नियम और शर्तें है जी हम आपको बताएंगे जो NPS FUND, ULIP, और MULTIPLE POLICY से जुड़ा है। इसके कैंसिलेशन फॉर्म भी अन्य इंश्योरेंस कंपनी से अलग है। TATA AIA LIFE INSURANCE POLICY के Cancellation फॉर्म भरना काफी आसान है और यहां पर आपको हर ऑप्शन अच्छे से समझाया गया है और उनके जो भी नियम और शर्तें है उसे अच्छे से ट्रांसपेरेंट किया गया है ताकि आपसे कुछ भी चीज छुपा ना रहे।
Cancellation Rules
1. Free Look Period
सबसे पहले कैंसिलेशन नियम को समझ लेते हैं IRDAI के द्वारा पॉलिसी होल्डर को फ्री लुक पीरियड की एक सुविधा दी जाती है। अगर आपने TATA AIA से कोई भी लाइफ इंश्योरेंस लिया है अगर आपको पसंद नहीं आता है। तो आपको पॉलिसी डॉक्युमेंट यानी कि बॉन्ड पेपर जिस दिन से हाथ में आता है उस दिन से 30 दिन तक आपके पास समय होता है कि आप अपनी पॉलिसी को कैंसिल कर सकते हैं।
2. NPS
NPS (National pension system) ये उनका पूरा नाम है। अगर आप NPS से फंड लिए है और अगर आप पॉलिसी को फ्री लुक पीरियड के दौरान कैंसिल करना चाहते हैं तो आपका जो रिफंड है वह आपके बैंक खाते में नहीं आ सकता है। बल्कि यह CRA ( Central recordkeeping agency) को वापस भेजा जा सकता है। क्योंकि यह भारत सरकार अधिनियम अंतर्गत प्रोसेस होता है।
3. Multiple Policy
अगर आप TATA AIA से मल्टीपल इंश्योरेंस पॉलिसी ले लिए है तो आप पॉलिसी जब कैंसिल करेंगे तो अपने हिसाब से जिस पॉलिसी आपको चालू रखना है उसे छोड़कर बाकी अन्य पॉलिसी को कैंसिल कर सकते हैं। एक ही कैंसलेशन फॉर्म के माध्यम से आप सभी Policy को Cancel कर सकते है।
4. ULIP Policy
अगर आप यूलिप पॉलिसी लिए हैं और अगर इसे आप कैंसिल करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि आपको सोमवार से शुक्रवार दोपहर 3:00 से पहले अगर आप कैंसिलेशन रिक्वेस्ट सबमिट करते हैं तो उसी दिन का आपको NAV लागू होगा। अगर आप 3:00 के बाद या शनिवार रविवार को अगर आप पॉलिसी कैंसिलेशन के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करते हैं तो फिर अगले दिन के लिए NAV लागू हो सकता है।
Policy Cancel का प्रक्रिया
अब आप यह सोच रहे होंगे की पॉलिसी को कैंसिल करने की प्रक्रिया क्या है। तो आपको बता दूं कि यह काफी आसान है। आपको पॉलिसी कैंसिल करने के लिए TATA AIA के द्वारा आधिकारिक रूप से प्रस्तुत किए गए Free Look Cancellation Form को भरकर जमा करना होगा।
Form Download
हमने आपको फॉर्म डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक दे रखा है। नीचे दिए गए Download Now वाले बटन पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए।
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
हम आपको फॉर्म भरना भी सिखा देंगे ताकि फॉर्म में दिए गए सभी ऑप्शन की जानकारी आपको समझ आये की किस ऑप्शन में क्या भरना है। उसके लिए हमने वीडियो बनाया है। उस वीडियो में मैंने आपको Live बताया है कि फॉर्म के किस हिस्से को भरना और किसी से को खाली छोड़ देना है तो वीडियो देखकर सीखिए की फॉर्म को कैसे भरना है।
Cancellation Form कैसे भरें वीडियो -
इसे जरुर पढ़ें -
- IndiaFirst Life Insurance Policy Cancel कैसे करें?
- Aditya Birla Sun Life Insurance Policy Cancellation Process
- HDFC Life Insurance Cancel करने की प्रक्रिया को समझें
Cancellation Charges
Policy Cancellation करने के बाद रिफंड जो आपको मिलेगा इसमें कुछ चार्ज काटे जा सकते हैं। जो चार्ज की कटौती होगी उसका कुछ लिस्ट आपको सामने रखते हैं यह चार्ज काटा जा सकता है।
- Stamp Duty Charge
- Cost Of Insurance
- Medical Costs
- Applicable Taxes
यह कुछ चार्ज है जिसकी कटौती की जा सकती है आप जब कैंसिलेशन फॉर्म भरे होंगे तो सबसे ऊपर में लाल कलर से वहां भी आपको चार्ज दिखाई देगा जो आपके रिफंड शुल्क से कट जा सकते हैं।
Disclaimer
इस ब्लॉग पर दी गई सभी जानकारियाँ केवल सामान्य Educational & Informational Purposes के लिए हैं। हम किसी भी इंश्योरेंस कंपनी, बैंक या वित्तीय संस्था के आधिकारिक प्रतिनिधि या एजेंट नहीं हैं। पॉलिसी कैंसिलेशन, सरेंडर, क्लेम या अन्य वित्तीय नियम समय-समय पर कंपनी और IRDAI के दिशानिर्देशों के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय या पॉलिसी में बदलाव करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियम जांचें या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें


.png)
