Sud Life Insurance Policy Cancel कैसे करें Online? अपना पैसा वापस कैसे लें

KISHAN JHA
0

मैं हाल मैं यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया गया था। जहां मेरा सेविंग अकाउंट है और मैं बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने गया था। तो मैंने देखा कि बैंक में जितने भी नए ग्राहक आते हैं। जिनको अपना अकाउंट ओपन करवाना है या फिर जो पुराने ग्राहक है उनका फिक्स डिपॉजिट या अन्य कोई कार्य करना है। तो यूनियन बैंक में बैठे इंश्योरेंस एजेंट उनको मीठी-मीठी बातें बोलकर इंश्योरेंस के फायदे बात कर उसको जबरदस्ती इंश्योरेंस कराते हुए मुझे नजर आया। यहाँ तक की मुझे भी बोला गया था की आप Insurance करवा लीजिये।

 

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में जो ग्राहक इंश्योरेंस नहीं करवाते थे। उनको थोड़ा डराया भी जाता था कि बैंक का अगर आपको फायदे चाहिए या बैंक की सर्विस चाहिए तो आपके यहां पर इंश्योरेंस भी लेना ही पड़ेगा। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में मैंने देखा कि SUD Life Insurance के insurance Plan बेचा जा रहा है। कुछ मासूम ग्राहक इंश्योरेंस एजेंट के मीठी-मीठी बातों में आकर या उनके डरावने धमकी को लेकर की बैंक की सर्विस नहीं मिल पाएगी वह इंश्योरेंस करवा लेते हैं।


 

ग्राहकों पर असर

 

मैंने जैसा अनुभव किया है और कुछ बैंक के ग्राहकों से बात किया, मैंने देखा है कि ग्राहक इंश्योरेंस एजेंट की मीठी-मीठी बातों में आकर इंश्योरेंस ले लेते हैं और जब उनको इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना होता है। तब वह देखते हैं कि हम प्रीमियम तो भर रहे लेकिन यह इंश्योरेंस का जो बेनिफिट है वह मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। या फिर उनको लग रहा है कि हम अपनी वित्तीय स्थिति खराब होने कारण हम प्रीमियम नहीं भर सकते है। तो वह घबरा जाते हैं और वह चाहते हैं कि हम अपना यह इंश्योरेंस प्लान बंद कर दे और मेरा जो भी पहले प्रीमियम निवेश हुआ है वह मुझे वापस मिल जाए।

 

बैंकों के ग्राहकों का इसका बहुत बुरा असर पर रहा है। उनको बैंक के प्रति विश्वास उठता हुआ नजर आ रहा है और जैसे कि मैं अपने अनुभव से कुछ ग्राहकों से पूछा भी तो बोल रहा है कि बैंक वाले जबरदस्ती इंश्योरेंस बेच रहे हैं। इस बैंक में खाता मत खुलवाओ और यह इस बैंक का कोई भी सर्विस मत लो। जहां तक मैं समझा यह गलत है ऐसे इंश्योरेंस नहीं बचना चाहिए। जिससे लोगों को बैंक के प्रति विश्वास कम हो जाए और उनको जबरदस्ती इंश्योरेंस दे दिया जाए। जिनको इंश्योरेंस की जरूरत नहीं है या फिर जिनकी वित्तीय स्थिति खराब है। उनको उनके मर्जी के बिना Insurance नहीं देना चाहिए।


Insurance Cancel कैसे करें

 

इसलिए मैंने सोचा जिन लोगों को अनजाने में Sud Life Insurance कर दिया गया है और वह चाहते हैं कि हम अपना इंश्योरेंस को कैंसिल करें और अपना पहला प्रीमियम निवेश हुआ है वह मुझे वापस मिल जाए। तो ऐसा हो सकता है हम यह आर्टिकल उन लोगों के मदद करने के लिए लिख रहे है जो इंश्योरेंस नहीं रखना चाहते है और अपना इंश्योरेंस कैंसिल करना चाहते हैं। दोस्तों आपको बता दूं कि IRDAI ने नई पॉलिसी होल्डर के लिए एक नियम निकाला है जिसमे आपको Free Look Period का एक समय अवधि दी जाती है।

 

इस समय अवधि के अंदर आप यह निर्णय कर सकते है कि आपको जो लाइफ इंश्योरेंस या हेल्थ इंश्योरेंस जो दी गई है वह आपके लिए सही है या नहीं है। अगर जांच के दौरान अगर आप अपने इंश्योरेंस पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो आप इस Free Free Look Period के दौरान अपने इंश्योरेंस को कैंसिल कर सकते हैं और आपका पहले जो पहला प्रीमियम निवेश है वह आपको कुछ छोटे राशी जैसे स्टांप ड्यूटी चार्ज, मेडिकल जांच अगर हुआ है तो मेडिकल चार्ज,आदि कटौती के बाद आपको रिफंड मिल सकता है।

 

यह Free Look Period की समय अवधि आपको 30 दिनों की दी जाती है। यह 30 दिन उस दिन से चालू होता है जब आपको पॉलिसी डॉक्युमेंट यानी की बॉन्ड पेपर आपको मिल जाता है। जिस दिन आपके हाथ में बॉन्ड पेपर आ गया उस दिन से Free Look Period का पहला दिन शुरू हो जाता है। अगले 30 दिन तक आप जो है अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल कर सकते हैं। इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल कैसे करना है उसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको बताएंगे। आप इस आर्टिकल्स को पूरा पढ़िए और बने रहिए।


Free look Cancellation Rules Video -


 

Policy Cancel प्रक्रिया

 

Free Look Period के साथ अपनी पॉलिसी को बंद करने के लिए कुछ प्रक्रिया होती है। जो प्रक्रिया पूरा करने पर आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी कैंसिल हो सकता है। हम नीचे आपको कुछ Steps में बता रहे हैं जिसे ध्यानपूर्वक समझिएगा।

 

Free look Cancellation Form

 

आपको Sud Life Insurance के द्वारा लांच किए गए Free look Cancellation Form आपको भरना होता है। यह Form भरकर आप ऑनलाइन या Sud Life Insurance के ब्रांच जाकर फॉर्म को जमा कर सकते हैं। Form जमा करने के बाद 7 दिनों के अंदर आपकी पॉलिसी कैंसिल हो सकता है।

 

Form Download कैसे करें

 

आप बिल्कुल चिंता ना करें कि यह Form कहां से डाउनलोड करेंगे। हमें नीचे Download Now का बटन दिया है इस पर क्लिक करके आप जो है Sud Life Insurance के Cancellation Form को डाउनलोड कर सकते है और आप कहीं से भी इसे प्रिंट निकाल कर इस Cancellation Form को भर सकते है।


 

Cancellation Form कैसे भरें?

 

दोस्तों अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि यह फॉर्म में जो ऑप्शन है। वो हर ऑप्शन में मेरे समझ में नहीं आ रहा है कि हम किस ऑप्शन में क्या भरें तो आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मैंने फुल ट्यूटोरियल वीडियो बनाया है। जी वीडियो मैंने आपको फॉर्म में दिए एक-एक ऑप्शन को पढ़कर बताया है कि ऑप्शन में आपको क्या भरना है। नीचे वीडियो दिए गए वीडियो को पूरा देखें और सीखें की कैंसिलेशन फॉर्म को कैसे भरना है।


Cancellation Form Filling Video -


 

Documents क्या देना है?

 

कैंसिलेशन फॉर्म भरने के बाद ही आपका काम खत्म नहीं होता है। आपके डॉक्यूमेंट भी अटैच करना होता है। तभी आपकी प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। फॉर्म भरने के बाद आपके डॉक्यूमेंट भी लगाना होता है उसके बाद आप ऑनलाइन या फिर इनके नजदीकी Sud Life Insurance के ब्रांच जाकर फॉर्म को जमा कर सकते हैं। नीचे हम आपको बताते हैं कि आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट देने पड़ सकते हैं और आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे और कहां फॉर्म जमा करना है।

 

Documents -

  • Policy Document/Bound paper
  • Policy Holder का Identification document
  • Cancel cheque

 

आपको फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन जमा करते हैं तो फॉर्म भरने के बाद आपको Form को स्कैन करना है और PDF के रूप में बनाना है। फिर आपको कंपनी के सर्विस ईमेल आईडी पर आपको मेल करना होता है। ऑफलाइन जमा करना चाहते हैं तो आप गूगल पर उनके नजदीकी ब्रांच सर्च कर सकते हैं और ऑफलाइन उनके ब्रांच जाकर काउंटर पर Form को जमा करेंगे तो यह सबसे आसान और बेहतरीन तरीका आपके लिए होगा। जहां पर आपको किसी भी तरह का कोई भी समस्या नहीं आएगी और जल्दी आपका Policy Cancel हो जाएगा।

 

निष्कर्ष -

 

आशा करता हूं कि आपको हमारी दी हुई जानकारी समझ में आई होगी। मैं अपने अनुभव के अनुसार यह आर्टिकल्स लिखा है। जो मैंने देखा है वही मैं आपको समझाने की कोशिश किए हैं। आपको पूरी जानकारी मिली होगी फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे सुझाव दे सकते है।

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top