दोस्तों जैसे मैं अनुभव किया है कि अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस या मोटर इंश्योरेंस किसी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी से लेते हैं तो आपको एक बेहतरीन भरोसे और क्लेम की प्रक्रिया में एक अच्छी सुरक्षा मिलता है। वैसे भारत में इंश्योरेंस कंपनी की कमी नहीं है कई सारे इंश्योरेंस कंपनी है। लेकिन सरकारी कंपनी से जैसे कि मैं हेल्थ इंश्योरेंस लिया था। तो मुझे क्लेम को लेकर ज्यादा मगजमारी नहीं करनी पड़ी और मुझे समय पर क्लेम और बोनस मिलता रहा था।
आप भी हेल्थ इंश्योरेंस, मोटर व्हीकल, होम एंड प्रोपटी, कामर्शियल या बिज़नेस इंश्योरेंस अगर आप करना चाहते हैं तो हम आपको अपने अनुभव के तौर पर आपको कहना चाहेंगे कि आप सरकारी इंश्योरेंस कंपनी से इंश्योरेंस लेकर देखिए। आप अच्छी एक्सपीरियंस किसी के साथ शेयर करेंगे। हम आपको अपना अनुभव ही नहीं बता रहे है बल्कि हम आपको उस कंपनी का भी नाम बताएंगे जिस कंपनी से हमने इंश्योरेंस लिया था। ताकि आप भी उसी कंपनी में इंश्योरेंस लेने को लेकर उस कंपनी की जांच पड़ताल या किसी इंश्योरेंस विशेषज्ञ से उस कंपनी के बारे में पता कर सकते है।
कौन का कंपनी?
अब आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा दोस्तों की कौन सी वह कंपनी है जिसके बारे में किशन झा बात कर रहा है। दोस्तों आज हम आपके बीच में The New India Assurance Company Limited कि बात करने वाले हैं। यह एक सरकारी इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी के बारे में हम आपको पूरी विस्तार से बताएंगे। इस कंपनी की पूरी इतिहास के बारे में आपको बताएंगे। ताकि आप इस कंपनी के बारे में अच्छे से जानकारी मिल सके और आप अपने हिसाब से इनके अधिकृत वेबसाइट पर जाकर जांच पड़ताल कर सकते है। ताकि आप एक सही निर्णय तक पहुंचे और अगर आपको इस कंपनी पर भरोसा हो इसके सभी नियम और शर्त के बारे में पता हो तो आप चाहे तो इंश्योरेंस करवा भी सकते है।
The New India Assurance Company Limited
यह भारतीय इंश्योरेंस कंपनी में सबसे पुरानी और विश्वसनीय कंपनी है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1919 में सर दोराबजी टाटा के द्वारा की गई थी। यानी कि भारत देश के आजादी से पहले यह कंपनी की स्थापना की गई थी। 1973 में इस कंपनी का राष्ट्रीयकरण किया गया यानी कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के स्वामित्व वाली कंपनी बनी। 1973 में इसे पूर्ण रूप से एक भारतीय जनरल इंश्योरेंस कंपनी घोषित किया गया। इसकी हेड क्वार्टर (मुख्यालय) महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है।
यह भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर 25 अन्य देशों भी Insurance प्रदान करता है। यह सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी होने के नाते उसके पूरे भारत में उनके 12000+ से ज्यादा नेटवर्क हॉस्पिटल है। 50000+ से ज्यादा एजेंट उपलब्ध है। पूरे भारत में कुल इसके 2500 से ज्यादा ब्रांच है। भारत के ऐसा कोई शहर नहीं है जहां पर आपको इनके ब्रांच, इंश्योरेंस एजेंट, और इंश्योरेंस एडवाइजर आपको नहीं मिलेंगे। आप अपने तरफ से इनके आधारित वेबसाइट पर भी जाकर आप गहन जानकारी ले सकते हैं।
Types Of Insurance
हम आपको बताने जा रहे है कि यह कंपनी कितने प्रकार के इंश्योरेंस करती है। आपको बता दें कि यह कंपनी नॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है तो यह लाइफ इंश्योरेंस छोड़कर लगभग सभी प्रकार के इंश्योरेंस आपको प्रदान करता है। नीचे आपको इनके इंश्योरेंस के प्रकार दिए गए है।
1. Health Insurance
आप इनके अधिकृत वेबसाइट पर जाकर हेल्थ इंश्योरेंस के प्रकार देख सकते है कि कई प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध है । हम उनके कुछ मुख्य हेल्थ इंश्योरेंस प्लान का नाम आपको बताते है जिसमें समय-समय पर नियम और शर्तों के अनुसार इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है Mediclaim Policy, Arogya Sanjivani, New India Floater Policy, Senior Citizen Mediclaim Policy, Cancer Medical Expense Insurance आदि।
2. Motor Insurance
आप मोटर इंश्योरेंस भी इनके साथ कर सकते हैं जैसे टू व्हीलर, कार, कमर्शियल व्हीकल, आदि गाड़ियां आपके पास है तो आप काफी आसानी के साथ उनके इंश्योरेंस करवा सकते हैं।
3. Travel Insurance
यह आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी देते है। आप भारत या भारत से बाहर कहीं भी अगर यात्रा करते है तो आप अपनी सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस करवा सकते हैं। हमारी पर्सनल आपसे अनुभव और आग्रह है कि अगर पूरे परिवार के साथ आप भारत या भारत से बाहर कहीं भी यात्रा करते हैं तो ट्रैवलिंग इंश्योरेंस जरूर करवा।
4. Home Insurance
आप अगर नए घर बनाए हैं या पुराने घर हो आप अपने घर का भी इंश्योरेंस करवा सकते है। यह होम इंश्योरेंस भी प्रदान करते हैं। मान लीजिए कोई अनहोनी होती है जैसे चोरी हो जाना। या कोई प्राकृतिक आपदा आती है जैसे बाढ़, भूकंप आग लग जाना, या तूफान आदि से जो घर को छति या नुकसान पहुंचती है तो उसके लिए यह इंश्योरेंस नियम और साथ के अनुसार आपको सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं।
5. Properties Insurance
जिस तरह से आपको होम इंश्योरेंस में आपकी घर की सुरक्षा कवर की जाती है। वैसे आपकी जो प्रॉपर्टी और एसेट है उसे भी आप इंश्योरेंस करवा सकते है। उसकी भी सुरक्षा आपको प्रदान की जाएगी।
6. Personal Accident Insurance
पर आप एक राइटर है तो आप अपने पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी करवा सकते है। ताकि भविष्य में कभी भी कोई अनहोनी होती आपके एक्सीडेंट होती है तो आपको एक सुरक्षा प्रदान हो सके।
7. Commercial Insurance
भारतीय इंश्योरेंस कंपनी होने के नाते यह कमर्शियल इंश्योरेंस भी करवाते है जैसे मरीन इंश्योरेंस, Engineering Insurance, Cyber Insurance, Industries and Industrial All Risk Insurance आदि।
8. Business Insurance
अगर आप एक व्यापारी है तो आप यहां पर अपने बिजनेस का भी इंश्योरेंस करवा सकते है। ताकि भविष्य के लिए आप अपने बिजनेस को एक सुरक्षा प्रदान करें और उनके इंश्योरेंस के नियम और शर्तों के अनुसार आपके बिजनेस इन सुरक्षा दायरे में आ सकता है।
New India Assurance Insurance Plan Review Video -
क्लेम (Claim)
जैसे कि मैं आपको पहले ही कहा है और अपना अनुभव भी मैं आपके साथ साझा किया है कि क्लेम को लेकर आपको अन्य प्राइवेट कंपनी की तरह यहां पर ज्यादा मगजमारी करने की जरूरत नहीं होती है। काफी आसानी के साथ आपको क्लेम मिल सकता है। अगर आप इस से डरते हैं कि सरकारी डिपार्टमेंट में काम काफी स्लो होता है और वहां पर मुझे परेशानी होती है। तो हाँ उसका सामना आपको करना पड़ सकता है। यह भी मैं अपने अनुभव पर आपको बता रहा हूं। चलिए अब क्लेम और Waiting Period आपको बताते है।
Health Insurance Waiting Period
- आज हेल्थ इंश्योरेंस कराएँ है तो 30 दिन के भीतर आपको किसी प्रकार का कोई भी क्लेम नहीं मिलेगा। आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू हुई या 30 दिन के अंदर अगर आप कोई बीमारी का अस्पताल में भर्ती होते हैं तो आपको क्लेम नहीं मिल सकता है।
- लेकिन यह भी है कि किसी प्रकार का दुर्घटना (Accident) होता है और आप अस्पताल में भर्ती होते हैं तो यह 30 दिन के नियम लागू नहीं होता है। इस स्थिति में आपको इंश्योरेंस के पहले दिन भी आपको क्लेम मिल सकता है।
- आपको अगर कुछ स्पेसिफिक बीमारियां है जैसे मोतियाबिंद, पथरी, हर्निया, घुटने और जोड़ों का दर्द, और भी कई बीमारियां का नाम हो सकता है नियम और शर्त के अनुसार हो सकता है। तो इस प्रकार की बीमारी में आपको 24 महीने तक का वेटिंग पीरियड होता है। 2 साल इंतजार करने के बाद ही आपको क्लेम मिल सकता है।
- आपके कुछ मौजूद बीमारी पहले से है जैसे डायबिटीज, बीपी, थायराइड, अस्थमा, और दिल की बीमारी इत्यादि तो इसके इलाज का क्लेम लेने के लिए आपको 3 साल यानी की 36 महीने तक इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद ही आपको क्लेम मिल सकता है।
Health Insurance क्लेम
एक सरकारी इंश्योरेंस कंपनी होने के कारण इसकी 12000 से ज्यादा नेटवर्क हॉस्पिटल है। जहां पर अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस लेने के बाद उनके नेटवर्क में भर्ती होते हैं। तो आपको क्लेम के लिए किसी भी तरीके का मथापिची (परेशानी) नहीं उठाना पड़ सकता है और आपको कैशलेस के माध्यम से उनके नेटवर्क हॉस्पिटल में क्लेम सेटलमेंट किया जा सकता है।
मेरा अनुभव
अगर मेरी अनुभव पूछे तो हम यह कहना चाहेंगे कि इस सरकारी कंपनी और प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी के क्लेम में एक बहुत बड़ा फर्क है। प्राइवेट कंपनी में आप अगर क्लेम के लिए प्रक्रिया करते हैं और सारे डॉक्यूमेंट और आप नियम और शर्त के अनुसार सही है तो जल्दी ही आपको अप्रूवल मिल जाता है। लेकिन सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में अगर आपका डॉक्यूमेंट और नियम और शर्त के अनुसार आप सही है तो आपको फिर भी क्लेम का अप्रूवल लेने में समय लग सकता है।
Disclaimer -
हम SEBI या IRDAI रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और जागरूकता के उद्देश्य से है। किसी भी बीमा या वित्तीय योजना में निर्णय लेने से पहले कंपनी के आधिकारिक नियमों की जांच करें और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।


