अगर आप Aditya Birla Sun Life insurance से किसी भी प्रकार का कोई इंश्योरेंस पॉलिसी ली है और आपने गलत पॉलिसी का चयन कर ली है। अब आप सोच रहे हैं कि हम अपने इस पॉलिसी को कैंसिल करें। आप न्यू पॉलिसी होल्डर है तो आपको IRDAI के नियमों के अनुसार आपको Free Look Period की समय अवधि दी जाती है। जिसके अंतर्गत आप पॉलिसी को कैंसिल कर सकते है।
हम आपको पॉलिसी कैंसिल करने में पूरी मदद करेगा और स्टेप बाय स्टेप आपको बताएंगे कि अगर आप न्यू पॉलिसी होल्डर रहे तो आप जो है Aditya Birla Sun Life insurance पॉलिसी को कैसे आप कैंसिल कर सकते है। अगर आप पॉलिसी कैंसिल करने के पूरी प्रक्रिया को जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को पढ़िए और समझिए।
Free Look Period क्या होता है?
पॉलिसी को कैंसिल करने से पहले आपको यह समझना होगा कि Free Look Period क्या होता है। Free Look Period में पॉलिसी कैंसिलेशन के मुख्य नियम क्या है। IRDAI पूरे भारत में जितने भी इंश्योरेंस कंपनी है उसको अपने दिशा निर्देश अनुसार चलने की इजाजत देता है। IRDAI ने नियम के अनुसार Free Look Period 30 दिनों का होता है। यह पूर्ण रूप से आपके ली हुई इंश्योरेंस प्लान पॉलिसी के नियम और शर्त पर निर्भर करता है।
IRDAI के नई नियमों के अनुसार आप लाइफ इंश्योरेंस या हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन लिए हो। आप Policy ऑनलाइन या ऑफलाइन लिए हो आपको Free Look Period का समय अवधि 30 दिनों दिया जाता है। Free Look Period का मतलब ही होता है कि आप अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी की जांच करें।
आप Free Look Period समय अवधि के अंदर आप पॉलिसी के जांच करें और निर्णय ले l यह पॉलिसी आपके लिए सही है या नहीं है। इसका प्रीमियम और सारे बेनिफिट्स आपको पसंद है या नहीं है। अगर पसंद है तो ठीक है तो आप उस Policy चालू रखें। अगर पसंद नहीं आता है तो आप पॉलिसी को कैंसिल कर सकते हैं और आपका पहला (1st) जो निवेश (प्रीमियम) है वह आपको रिफंड मिल सकता है।
Free Look Period कब शुरू होता है?
फ्री लुक का समय उस दिन से गिना जाएगा जिस दिन आपके हाथ में पॉलिसी डॉक्युमेंट यानी कि बॉन्ड पेपर आ जाता है। आपने ऑनलाइन लिया है तो आपके मेल या WhatsApp पर जब पॉलिसी डॉक्युमेंट (बॉन्ड पेपर) आएंगे। उस दिन से आपका फ्री लुक पीरियड की समय अवधि गिनी जाती है। लोग यह असमंजस में पड़े रहते हैं कि हमने जिस दिन इंश्योरेंस लिए और पैसे दिए उस दिन से मेरा फिर Free Look पीरियड की समय अवधि शुरू हो जाती है। तो ऐसा नहीं है जब आपको बॉन्ड पेपर हाथ में मिल जाए या मेल पर आ जाये तब से शुरू होता है।
हालांकि ऑनलाइन अगर आप इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको बॉन्ड पेपर या पॉलिसी डॉक्यूमेंट आपको एक या दो दिन के अंदर ही आपके मेल पर आ जाता है। पॉलिसी तब एक्टिव माना जाएगा। उस दिन से आपका फ्री लुक पीरियड की समय अवधि की गिनती शुरू होगी। अगर आप ऑफलाइन किसी एजेंट के माध्यम से लिए है तो डाक के द्वारा पॉलिसी डॉक्युमेंट आपके घर तक आने में 7 दिन या उस से ज्यादा समय लग सकता है। तो जब पॉलिसी डॉक्युमेंट आपके हाथ में आ जाएगा डिलीवरी सक्सेस हो जाएगा। उस दिन से जो है फ्री लुक पीरियड की समय अवधि शुरू होगी।
Aditya Birla Sun Life insurance पॉलिसी कैंसिलेशन कैसे करें?
अगर आप Aditya Birla Sun Life insurance पॉलिसी कैंसिल करना चाहते है। तो आपको Freelook Request Form भरना होता है। आप नीचे दिए गए Download Nowवाले बटन पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको इस फॉर्म को पूरा सही-सही भरना होता है। फॉर्म भरने के बाद आपको इसे जमा करना होता है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अपने कैंसिलेशन फॉर्म को सबमिट कर सकते है यानी जमा कर सकते हैं।
कैंसिलेशन फॉर्म कैसे भरना है?
यह कैंसिलेशन फॉर्म आपको कैसे भरना है। उसके लिए मैंने ट्यूटोरियल वीडियो बनाया है। वीडियो में मैंने आपको फॉर्म के दिए एक-एक ऑप्शन को पढ़कर और आपको बताया है कि ऑप्शन में क्या आपको भरना है। Freelook Request Form भरने से पहले हमारे द्वारा बनाए गए वीडियो को देखें। ताकि आप सही से Freelook Request Form भर सके और आपका पॉलिसी बिना दिक्कत और किसी रूकावट के आसानी से कैंसिल हो सके और आपको रिफंड मिल सके।
नियम और शर्तें
- पॉलिसी दस्तावेज मिलने के बाद 30 दिन के अंदर आपको Freelook Request Form भरना है।
- रीजन (कारण) बताते हुए कि किसी रीजन से आप पॉलिसी को कैंसिल करना चाहते हैं।
- कैंसिल चेक देना पर सकता है।
- Policy Holder का पहचान पत्र।
- Freelook Request Form इलेक्ट्रॉनिक पॉलिसी और डीसेंट मार्केटिंग के जरिए ली गई पॉलिसी पर लागू होता है।
Deduction और Charges
1. Risk Premium Charges
पॉलिसी आपकी जितने दिन एक्टिव है। उसका अनुपात और जोखिम प्रीमियम चार्ज काटा जाएगा। हम आपको सरल शब्दों में समझते हैं कि जैसे कि आपने महीने के 1 तारीख को अपनी इंश्योरेंस ली और आप उसी महीने के 14 तारीख को पॉलिसी कैंसिल फॉर्म भर रहे है। तो यह जो 14 दिन आपका पॉलिसी एक्टिव रहा उसके दौरान कंपनी जो आपको कवर सुरक्षा दिया उसका चार्ज काट जा सकता है।
2. Medical Tests
अपने पॉलिसी ली है और पॉलिसी लेने से पहले कंपनी अगर आपका कोई मेडिकल टेस्ट किया था या आपने करवाया था। यह जो मेडिकल टेस्ट कंपनी ली है उसका खर्च प्रीमियम से काटा जा सकता है।
3. स्टांप ड्यूटी चार्ज
यह सरकारी कागजी कार्रवाई के अनुसार स्टांप ड्यूटी चार्ज काटा जाता है। इंश्योरेंस कंपनी गवर्नमेंट को यह दिखाती है कि हम इतने लोगों का इंश्योरेंस किए हैं। गवर्नमेंट के साथ जो तयाफ रहता है इंश्योरेंस कंपनी का वह स्टाफ ड्यूटी नियमों के जरिए रहता है। तो इसका चार्ज काटा जाता है। क्योंकि कंपनी भी गवर्नमेंट को इसकी भरपाई करते हैं।
4. ULIP POLICY नियम
अगर आप यह इंश्योरेंस लिए हैं जो की शेयर मार्केट से जुड़ी होती है। तो रिफंड दिन जो भी फंड वैल्यू होगी उसे हिसाब से आपका रिफंड घाट या बढ़ सकता है।
निष्कर्ष -
आशा करता हूं कि आपको हमारी दी हुई सारी जानकारी पूर्ण रूप से समझ में आया होगा। फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे सुझाव दे सकते है। धयवाद आप सभी का आर्टिकल पढ़ने के लिए!


.png)