What is Dhruv Rathee's startup? AI Fiesta क्या है और यह कैसे काम करता है

KISHAN JHA
0

 दोस्तों आज AI को लेकर एक नई बात करने वाले है। दोस्तों दुनिया में ChatGPT, Gemini, Deepseek, Perplexity, Claude, और Grok यह Top 6 AI है। और आप इन सभी AI का फ्री और प्रीमियम वर्जन का उपयोग करते होंगे। परंतु सोचिए यह सभी टॉप AI का प्रीमियम का उपयोग आपको किसी एक AI के प्रीमियम सर्विस में मिल जाए तो आपके लिए कितनी बेहतरीन रहेगा। 



दोस्तों आपको यह बात सुनकर थोड़ा आश्चर्य जरूर लगा होगा। परंतु यह सत्य है एक AI टूल मार्केट में आ चुका है। जिसके AI PREMIUM SERVICE में आप सभी को ऊपर बताएं इन सभी 6 टॉप से AI की प्रीमियम सर्विस का उपयोग करने को मिलेगा। हम चाहते है की आपको सारी जानकारी विस्तार से बताएं ताकि आपको अच्छे से समझ में आ सके। अगर आप यह सोच रखते है। तो आपको यह आर्टिकल को कर पूरा पढ़ना चाहिए और समझना चाहिए। 


AI Fiesta क्या है?


AI Fiesta एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। यह दुनिया का पहला मल्टी AI प्रीमियम सर्विस प्रोवाइडर टूल है। जहां पर आपको वर्तमान समय में ChatGPT, Gemini, Deepseek, Perplexity, Claude, और Grok यह Top 6 AI का प्रीमियम सर्विस एक ही जगह उपयोग करने को मिलेगा। आने वाले समय में और कई AI यहाँ पर आपको जुड़ा हुआ मिलेगा हम आपको इस AI टूल्स को कैसे उपयोग करना है और इसकी मालिक से लेकर उसके सारे फीचर्स के बारे में भी आपको बताएंगे। AI Fiesta का दुनिया के सभी पावरफुल AI की ताकत को एक ही AI Fiesta के अंदर Chat में आपको देना।


AI Fiesta के Founder


AI Fiesta के Founder भारत के महान YouTuber और Infulancer - Dhruv Rathee है। दुनिया भर में ट्रेंड्स क्या चल रहा है और जटिल समस्याएं क्या हो रही है। उस पर अगर आपको जानकारी चाहिए तो YouTube पर सबसे बेहतरीन ध्रुव राठी इस जानकारी को देते है। 


AI Fiesta Account कैसे बनाएं 


आपको aifiesta.ai इनकी वेबसाइट को सर्च करें या Google Play Store पर AI Fiesta App को सर्च कर आप इनके वेबसाइट या App का उपयोग कर सकते है। आपको AI Fiesta का उपयोग करने के लिए पहले इसका कम से कम 1 महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। यह AI फ्री नहीं है। हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे है कि इसमें आपको खाता कैसे खोलना और सब्सक्रिप्शन लेना है। 


  • AI Fiesta का App या वेबसाइट ओपन करें।
  • Get Started Now पर क्लिक करें।
  • अब आपको इनकी सब्सक्रिप्शन चयन करना है। 
  • Gmail ID, Mobile No. और  नाम देकर Proceed To Pay क्लिक करें।
  • अब आपके सामने में ChatGPT, Gemini, Deepseek, Perplexity, Claude, और Grok यह 6 AI का नाम आएंगे। जिसमें से आपको अपने हिसाब से चयन करना है कि आपको कौन-कौन से AI का उपयोग करना है। जैसे कि मैंने बताया था ना कि एक प्रीमियम में आप सभी को इन सभी AI के प्रीमियम सर्विस का उपयोग करने को मिलेगा।

AI Fiesta का उपयोग कैसे करें 


जैसे आप अपना Signup कर लेंगे। उसके बाद आपको Ask me anything का ऑप्शन दिखेगा। उस में आपके जो भी सवाल है वह सर्च/Chat कर सकते है। जैसे ही आप अपना सवाल सर्च करते है। आप जितने भी AI का Signup करते समय चयन किए होंगे। वह सभी AI अपने हिसाब से आपके सवाल का जवाब देना शुरू कर देगा। आप अपने हिसाब से कंपेयर कर सकते है कि कौन सी AI आपको उचित जवाब दे रहा है। जवाब  कंपेयर करने के बाद आप फाइनली अपने सर्च किए गए सवालों का जवाब बना सकते है। 


AI Fiesta Tutorial Video -



AI Fiesta के फीचर्स 


AI Fiesta कई ऐसे फीचर्स है जो आपको अन्य AI की वेबसाइट या एप्लीकेशन पर आपको देखने को नहीं मिलेगा। नीचे हम आपको एक-एक करके इन सभी फीचर्स को बताने की कोशिश कर रहे है।


1. Chat With


यह एक ऐसा ऑप्शन है जहां पर आपके द्वारा चयन किए गए AI में से जिसका आपको आपके सवाल का दिया हुआ जवाब सही लगता है। या आपको लगता है इस AI के थ्रू हमको आगे की प्रक्रिया करना है। तो आप ऊपर Chat With पर क्लिक करके उसे AI के साथ आप आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते है। 


सरल भाषा में समझिए कि आप Chat With ऑप्शन पर क्लिक करके किसी भी AI का पर्सनल चेंज कर सकते है। आप कभी भी वापस सभी AI पर स्विच कर सकते है। आपको वापस Chat With पर क्लिक कर देना है। वापस से आपके सामने में सभी AI आ जाएंगे। 


2. AI On - Off 


यह ऑप्शन में आप अपने हिसाब से उसे AI को ऑन कर सकते है। जिसके साथ आपको अपने सवाल का जवाब ढूंढना है। उदाहरण के लिए जैसे ChatGPT और Grok को आपको सेलेक्ट करना है। ताकि आप अपने जवाब का कंपेयर कर सके तो इन दोनों को ऑन कर दे। बाकी AI को सभी को ऑफ कर दे। अपने हिसाब से AI Table को सेलेक्ट कर ऑन या ऑफ कर सकते है।


3. Grammar 


AI Fiesta की सबसे बड़ी खासियत है कि यह आपके ग्रामर को भी सुधार देता है। अगर आप अपने सवाल को जल्दी-जल्दी में टाइप कर रहे है और आपसे कोई भी ग्रामर में गलती हो जाती है। तो आपको Send के पीछे ग्रामर सही करने का Improve Prompt ऑप्शन भी दिया है। इस पर क्लिक करते ही आपका ग्रामर ही सही नहीं होगा। बल्कि आपको आपके सवालों को भी बेहतर बना दिया जाएगा। इसके लिए एक इंटरनल AI का उपयोग किया गया है।


4. Project 


आपको मेनू में दिए हुए Project + के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अपना प्रोजेक्ट का नाम दीजिए और नीचे System Prompt में अपना Prompt लिखकर। Project Create वाले Section पर क्लिक करके अपना प्रोजेक्ट बना ले। 


5. Image Generate


आप AI Fiesta से इमेज भी जनरेट करा सकते है। आपको कैसा इमेज जनरेट करना है। वह आपको लिखना है और Sent पर क्लिक कर देना है। आपको इमेज जनरेट करके यह दे देगा। इमेज आपको जितने भी AI अपने चयन किया है। वह सभी AI में जनरेट करके आपको देगा। आपको जो सबसे ज्यादा बेहतर लगेगा। वह इमेज आप डाउनलोड कर सकते है।


6. Editing 


आपको अगर अपनी पर्सनल किसी भी फोटो में एडिटिंग करवाना है। तो आपको अपलोड वाले सेक्शन पर क्लिक करके फोटो को अपलोड कर देना है और आप को कैसे एडिटिंग करना है वो लिख कर बता देना है। आपकी फोटो में एडिटिंग कर दिया जाएगा। जैसा आप एडिट करने के लिए बोलोगे वैसा एडिटिंग करके आपको दे दिया जाएगा। 


7. Audio Transcription 


मेनू में जा कर Audio Transcription पर क्लिक करें। आप अपनी भाषा में ऑडियो में अपना सवाल बताएं। आप जिस भी भाषा में ऑडियो में अपना सवाल रखेंगे। उसे यह इंग्लिश में Text के रूप में लिख देगा और आप अपने सवाल का जवाब इंग्लिश में पा सकते है।


8. AI Fiesta Subscription 


आशा करता हूं कि आप AI Fiesta के सभी जानकारी और सारे फीचर्स को अच्छे से समझ चुके होंगे। आप अगर इनके सब्सक्रिप्शन लेना चाहते है तो आपको एक महीने के लिए ₹999/ देना होगा अगर आप 1 साल के लिए लेना चाहते हैं तो आपको ₹9,999/ देना होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top